Amarnath Yatra Special Train: इंडियन रेलवे ने मंगलवार को अमरनाथ यात्रा जाने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुई नई ट्रेन सर्विस का ऐलान किया है। रेलवे ने जानकारी दी है कि जबलपुर और श्री माता वैंष्णो देवी कटरा के बीच एक स्पेशल ट्रेन सर्विस चलाई जाएगी।
स्पेशल ट्रेन संख्या 01707 और 01708 की अमरनाथ यात्रा के दौरान कुल 9 ट्रिप ऑपरेट की जाएंगी। इस पहल के साथ देश के दूसरे इलाकों से हिमालय आने वाले भक्तों को यात्रा करने में आसानी होगी।
अमिताभ बच्चन के बाद एक्ट्रेस कृति सैनन बनी जमींदार, कहा- इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा
नॉर्दर्न रेलवे ने अपने एक बयान में कहा, “आम जनता की जानकारी के लिए सूचित किया जाता है कि रेल यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने 01707/01708 जबलपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर अमरनाथ यात्रा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।”
अमरनाथ यात्रा स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल और समय: Amarnath Yatra Special Train Schedule and timings
गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर से श्री माता वैंष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन (01707 Jabalpur to Shri Mata Vaishno Devi Katra Special Train)
डिपार्चर: 15 जुलाई 2024 से 5 अगस्त 2024 तक हर सोमवार
जबलपुर से रवाना होने का समय: सुबह 6 बजे
गाड़ी संख्या 01708 श्रीमाता वैंष्णो देवी कटरा से जबलपुर स्पेशल ट्रेन (Shri Mata Vaishno Devi Katra to Jabalpur Special Train)
डिपार्चर: 16 जुलाई 2024 से 6 अगस्त 2024 तक हर मंगलवार
श्री माता वैंष्णो देवी कटरा से रवाना होने का समय: 7 बजकर 25 मिनट
अमरनाथ यात्रा स्पेशल ट्रेन का रूट और समय: Amarnath Yatra Special Train Route and timings
अमरनाथ यात्रा स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सुगमता के लिए रास्ते में कई बड़े स्टेशन पर रुकेगी। जबलपुर से शुरू होने वाली यह ट्रेन, कटनीमुड़ावारा, दामोह, सागर, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, फरीदाबाद, हजरत निजामुद्दीन जंक्शन, नई दिल्ली, शकूरबस्ती, रोहतक जंक्शन, जींद जंक्शन, जाखल जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी, शहीद कैप्टर तुषार महाजन से गुजरकर फिर श्री माता वैंष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी।
अमरनाथ यात्रा स्पेशल ट्रेन में कोच: Amarnath Yatra Special Train Coach composition
इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर, जनरल क्लास और एसी कोच होंगे ताकि यात्री सुविधाजनक यात्रा कर सकें।
हमारी सलाह है कि अमरनाथ यात्रा स्पेशल ट्रेन की बुकिंग और दूसरी विस्तृत जानकारी के लिए इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।