अहमदाबाद एयरपोर्ट से 12 जून को उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 के पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए टाटा सन्स ने हाल ही में 500 करोड़ रुपए का सार्वजनिक चैरिटेबल ट्रस्ट बनाने को मंजूरी दी थी। अब टाटा संस ने शुक्रवार को घोषणा की कि टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया AI-171 विमान दुर्घटना के पीड़ितों के लिए एक ‘Special Trust की स्थापना कर ली है।

एक बयान में टाटा संस ने कहा कि उसने मुंबई में एक पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन औपचारिक रूप से पूरा कर लिया है। इस ट्रस्ट को ‘The Al-171 Memorial and Welfare Trust’ नाम से रजिस्टर किया गया है।

इस ट्रस्ट को टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स देंगे इतनी राशि

टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स ने ट्रस्ट को 250-250 करोड़ रुपये की राशि देने की प्रतिबध्दता जताई है, जिसमें दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि भी शामिल है। ट्रस्ट के कार्य में घायल हुए लोगों का इलाज और दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए बी जे मेडिकल कॉलेज छात्रावास के इंफ्रास्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण में सहायता भी शामिल होगी।

अनिल अंबानी को NCLAT से मिली बड़ी राहत! इंफ्रा कंपनी से जुड़ा है मामला, यहां पढ़ें पूरी खबर

ट्रस्ट में ये लोग होंगे शामिल

ट्रस्ट का मैनेजमेंट 5 सदस्यीय ट्रस्टी बोर्ड द्वारा किया जाएगा। बोर्ड में नियुक्त शुरुआती दो ट्रस्टी हैं इसमें टाटा ग्रुप के पूर्व दिग्गज एस. पद्मनाभन और टाटा संस के जनरल काउंसल सिद्धार्थ शर्मा शामिल है साथ ही अन्य ट्रस्टी की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी।

अमीरों का नया पता! दुनिया के 10 सबसे दौलतमंद शहर, जहां बसने और निवेश करने आ रहे करोड़पति

कब और कैसे हुआ था ये हादसा?

12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 टेकऑफ के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त विमान में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे। सीट 11A पर बैठे एकमात्र जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश ने कहा कि सब कुछ बहुत जल्दी हुआ। उन्होंने आगे कहा कि उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद इंजन ने बहुत तेज आवाज करना शुरू कर दिया। वह आपातकालीन निकास द्वार से बाहर निकले जो उड़ान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद टूट गया।