भारत के पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट (PV) के लिए के लिए 2024 की शुरुआत सकारात्मक रही है। देश भर में डीलरशिप पर कुल 3,93,471 कारें भेजी गईं, जिसके परिणामस्वरूप बिक्री में 14% सालाना वृद्धि और 37% MoM की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो जनवरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों की बिक्री में दिखाई देता है। अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल में जान लीजिए जनवरी 2024 महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की की सेल्स रिपोर्ट।

जनवरी में टॉप 10 सबसे अधिक बिकने वाली कारें: बलेनो ने हासिल किया पहला स्थान

मारुति बलेनो जनवरी 2024 में 19,630 यूनिट्स की मासिक बिक्री दर्ज करते हुए सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल था, जिसने साल-दर-साल 20% की सेल्स ग्रोथ हासिल की है। पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान, मारुति ने प्रीमियम हैच की 16,357 यूनिट्स बेची थीं। दूसरा स्थान टाटा पंच ने लिया, जिसकी 17,978 यूनिट्स की बिक्री इस महीने में हुई है और इस बिक्री के चलते साल-दर-साल में 50% की महत्वपूर्ण बढ़ोतरी हासिल हुई है।

पंच के बाद वैगनआर तीसरे स्थान पर रही, जिसने 17,756 यूनिट्स की कुल मासिक बिक्री दर्ज की, मगर इसके साथ ही साल दर साल 13% की गिरावट भी दर्ज की है। मारुति की टॉलबॉय हैच की 20,466 यूनिट्स रजिस्टर्ड हुई थीं।  चौथे स्थान पर रही है टाटा मोटर्स की नेक्सॉन जिसकी 17,182 यूनिट्स की बिक्री हुई है और इस एसयूवी ने साल-दर-साल 10% की वृद्धि हासिल की है।

जनवरी में टॉप 10 सबसे अधिक बिकने वाली कारें: मारुति ने बजाया अपने नाम का डंका

जनवरी 2024 में बेची गई शीर्ष 10 कारों की सूची में सात मॉडलों के साथ मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। पांचवें, छठे, सातवें और आठवें स्थान पर डिजायर, स्विफ्ट, ब्रेजा और अर्टिगा हैं। क्रमशः 16,773 यूनिट्स, 15,370 यूनिट्स, 15,303 यूनिट्स और 14,632 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है। स्विफ्ट को छोड़कर, अन्य मॉडलों ने साल-दर-साल में वृद्धि दर्ज की है।

जनवरी में टॉप 10 सबसे अधिक बिकने वाली कारें: स्कॉर्पियो ने दर्ज की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

जनवरी 2024 में 14,293 यूनिट्स की मासिक बिक्री दर्ज करने के बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो ने नौवां स्थान हासिल किया। मिड साइज की एसयूवी ने सालाना आधार पर 64% की उच्चतम वृद्धि दर्ज की। स्कॉर्पियो रेंज में स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन शामिल हैं। इस लिस्ट में दसवां स्थान मारुति फ्रोंक्स ने हासिल किया है, जिसकी 13,643 यूनिट्स की बिक्री जनवरी 2024 में हुई है।