भारत के पैसेंजर व्हीकल बाजार ने नवंबर 2025 में साल-दर-साल (YoY) आधार पर शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि अक्टूबर की फेस्टिव और GST कटौती के बाद नवंबर में महीने-दर-महीने (MoM) बिक्री में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद टॉप 6 कार कंपनियों ने मिलकर नवंबर 2025 में कुल 3,90,657 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि नवंबर 2024 के 3,28,626 यूनिट्स से 18.88 प्रतिशत ज्यादा है।

वहीं अक्टूबर 2025 में 4,32,321 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री के मुकाबले नवंबर में 9.64% की गिरावट आई है। अब देर न करते हुए यहां जान लीजिए नवंबर महीने के टॉप 5 बेस्ट सेलिंग कार ब्रांड्स की कंप्लीट सेल्स रिपोर्ट।

Maruti Suzuki: मारुति का दबदबा कायम

नवंबर 2025 बिक्री: 1,70,971 यूनिट

YoY ग्रोथ: 20.99 प्रतिशत

MoM गिरावट: 3.03 प्रतिशत

मारुति सुजुकी की हैचबैक और SUV सेगमेंट में मजबूत डिमांड बनी रही, जिसके दम पर कंपनी फिर टॉप पर रही।

Tata Motors: दूसरे स्थान पर मजबूत पकड़

बिक्री: 57,436 यूनिट

YoY ग्रोथ: 22.04 प्रतिशत

MoM गिरावट: 6.05 प्रतिशत

Punch और Nexon की मजबूत डिमांड के चलते टाटा को बढ़त मिली और अब नई Tata Sierra की डिलीवरी जनवरी 2026 से शुरू होगी, जो कंपनी के सेल्स रिकॉर्ड को नई ऊंचाई पर ले जा सकती है।

Mahindra: तीसरे नंबर पर दमदार प्रदर्शन

बिक्री: 56,336 यूनिट

YoY ग्रोथ: 21.88 प्रतिशत

MoM गिरावट: 20.95 प्रतिशत

नवंबर महीने में Scorpio, Thar, XUV3XO, Bolero और XUV700 की शानदार डिमांड रही, लेकिन अक्टूबर की हाई प्रोडक्शन के बाद नवंबर में गिरावट आई है।

Hyundai Motor India: चौथे स्थान पर कायम

बिक्री: 50,340 यूनिट

YoY ग्रोथ: 4.34 प्रतिशत

MoM गिरावट: 6.42 प्रतिशत

नंबर में हुंडई की Venue और Creta की स्थिर मांग बनी रही,जिसके बाद अभ कंपनी नए मॉडल अपडेट की तैयारी में जुटी है, जो दिसंबर में बिक्री के आंकड़ों में इजाफा कर सकता है।

Toyota Kirloskar Motor: पांचवा स्थान बचाने में कामयाब

बिक्री: 30,085 यूनिट

YoY ग्रोथ: 19.47 प्रतिशत

MoM गिरावट: 25.27 प्रतिशत

नवंबर महीने में Hycross, Innova, Hyryder और Taisor की बिक्री शानदार रही, लेकिन अक्टूबर की फेस्टिव सेल के बाद नवंबर में तेज गिरावट आई।

नवंबर में क्यों गिरी बिक्री?

अक्टूबर में त्योहारी सीजन और GST राहत का बड़ा असर रहा लेकिन नवंबर में डिमांड नॉर्मल लेवल पर लौटी, जिसके चलते कई कंपनियों में प्रोडक्शन और डिस्पैच स्लो डाउन हुए और बिक्री के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली है।

Jansatta Automobile Expert Views

नवंबर 2025 में भले ही महीने-दर-महीने बिक्री में गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन साल-दर-साल आधार पर भारतीय कार बाजार ने मजबूत ग्रोथ दिखाई है। मारुति, टाटा और महिंद्रा की SUV और कॉम्पैक्ट कारों की डिमांड आने वाले महीनों में भी बाजार को मजबूती देती नजर आ रही है। जनवरी 2026 से नई लॉन्चिंग और डिलीवरी से एक बार फिर बिक्री में उछाल देखने को मिल सकता है।