प्रयागराज महाकुंभ विश्व प्रसिद्ध धार्मिक मेला है। यह हर 6 साल में आयोजित किया जाता है। यह दुनिया का इकलौता ऐसा आयोजन है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक ही स्थान पर शामिल होते हैं। कुंभ मेला उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर आयोजित होता है। इसमें करोड़ों श्रद्धालुओं के अलावा संत, महात्मा, अखाड़े और नागा साधु के अलावा दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं। कुंभ का आध्यात्मिक महत्व अत्यधिक है, क्योंकि यह संगम पर आयोजित होता है। इस बार कुंभ मेला का आयोजन 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक किया जाएगा। कुंभ में महीने भर का कल्पवास होता है। कुंभ का उद्देश्य आत्मशुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति है। प्रमुख स्नान जैसे पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, माघ पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा, महाशिवरात्रि और शाही स्नान के दौरान भक्तगण आस्था और विश्वास के साथ स्नान करते हैं। यह आयोजन देशी और विदेशी आध्यात्मिक संस्थाओं के लिए भी एक प्रमुख मंच है, जहां वे ध्यान, साधना और धार्मिक आयोजन करते हैं।Read More