किसान आंदोलन की खबरें

KISAN ANDOLAN

MSP की मांग, कर्जमाफी की चाहत… किसान सही या गलत? सीधे सवाल का सीधा जवाब

इस सवाल का सीधा जवाब मिलना मुश्किल, पक्ष-विपक्ष में कई तरह के तर्क हैं. लेकिन फिर भी अगर सही तरह…

farmer leaders| farmer protest| kisan andolan

Farmers Protest: कहानी उन 2 किसान नेताओं की जिन्होंने खड़ा कर दिया आंदोलन 2.0

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र के साथ कल शाम 5 बजे…

Farmers Protest | Agriculture Minister Arjun Munda | modi govt

2021 में सरकार ने लिया था U-Turn, इस बार क्यों BJP किसान आंदोलन से नहीं है परेशान

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा किसान आंदोलन कर रहा है। एक तरफ आप भारत रत्न दे रहे…

Delhi Farmer Protest, Modi Government

पिछली बार से कितना अलग है किसानों का आंदोलन, आखिर क्यों और किन मांगों के साथ दिल्ली आ रहे अन्नदाता?

पंजाब हरियाणा के किसान एक बार फिर मोदी सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं…

किसान आंदोलन के वीडियो

किसान आंदोलन विशेष

BKU, Rakesh Tikait
और वायरल ना हो रोते हुए टिकैत का वीडियो, गृह मंत्रालय ने बढ़ाया इंटरनेट बैन

दिल्ली-एनसीआर में आखिरी बार इंटरनेट दिसंबर 2019 में सीएए-विरोधी प्रदर्शनों के बाद बंद किया गया था, तब भी यह बंदी…

ashoke pandit, farmers protest, yogendra yadav
ये बंदा जेल में क्यों नहीं है?- योगेंद्र यादव ने कहा कि पीछे नहीं हटेंगे किसान तो बोले फिल्ममेकर, यूजर्स देने लगे ऐसा रिएक्शन

योगेंद्र यादव ने हाल ही में कहा था कि मोदी जी और योगी जी को यह बात ध्यान से सुन…

Rakesh Tikait, Farmers Protest
क्या टिकैत के आंसू ही कीमती? ऐंकर ने पूछा सवाल, कांग्रेस प्रवक्ता बोले- हर हिंसा में भाजपा के लोग

किसान नेता टीवी डिबेट में बोले- “भाजपा वालों का एक पैटर्न है। चाहे वह सीएए की हिंसा हुई है, या…

manoj tiwari, rakesh tikait, republic bharat
असली किसान तो चला गया, ये लोग भड़का रहे हिंसा- रिपब्लिक टीवी पर बोले मनोज तिवारी, मिला ऐसा जवाब

मनोज तिवारी का कहना है कि जो असली किसान थे वो तो आंदोलन से वापस जा रहे हैं लेकिन जो…

Muzaffarnagar, UP
महापंचायत में किसान ही नहीं छात्र और नेता भी हुए शामिल, भाजपा को डर, कहीं और विकराल न हो जाए आंदोलन

एक दिन पहले ही मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत में समाजवादी पार्टी के साथ, राष्ट्रीय लोकदल, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी…

farmers protest
गाजीपुर सीमा पर किसान आंदोलन: बदल गया मायूसी का मंजर फिर खुला उत्साह का मोर्चा

गाजीपुर सीमा पर मेले सा नजारा है। किसानों ने साफ कहा है कि सरकार अगर बिजली काटती है तो हम…

yudhveer, farmers
कृषि कानूनः तिरंगे के सम्मान पर BJP न दे ज्ञान- बोले युद्धवीर; दर्शनपाल ने केंद्र को चेताया, कही ये बात

आज किसान नेता युद्धवीर सिंह ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हमें भाजपा से तिरंगे के सम्मान…

rakesh tikait, delhi violence, farmer protest
जब जज्बाती हुए टिकैत, गांव से आई छाछ पी लगे रोने; BJP विधायक ने कहा- बोल रहे झूठ, जेल जाने से बचने को BKU नेता ने लिया मेरा नाम

गुरुवार शाम भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की आंखों में आए आंसू ने आंदोलन को एक नई…

Muzaffarnagar, UP
कृषि कानूनः BJP, JJP नेताओं ने ली एंट्री तो फाड़ देंगे कपड़े- हरियाणा में खाप का निर्णय; पंजाब में बोली पंचायत- हर घर से 1 पहुंचे दिल्ली, वरना लगेगा जुर्माना या…

गुरुवार शाम को भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के रोने के वीडियो को देखने के बाद किसानों के…

farm laws, farmers protest, muzaffarnagar mahapanchayat, naresh tikait, rakesh rikait, akhilesh yadav, SP, BJP, jansatta
किसान आंदोलनः मुज्जफरनगर में महापंचायत; ‘सिंघु पर हिंसा के पीछे BJP’, बोले अखिलेश- समर्थक शर्म से सिर झुकाए फिर रहे

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा “अभी भाजपाई उत्पातियों ने सिंघु बार्डर पर किसानों के आंदोलन पर पथराव किया है।…

Farm Laws, Farmers, Agriculture Sector, Market, Former SC Judge
BKU लोकशक्ति का किसान आंदोलन में लौटने का ऐलान, राहुल गांधी की अपील- 1 इंच पीछे न हटें

किसानों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपील की है कि किसान आंदोलन से एक इंच भी पीछे न हटें।

Farmers Protest FAQ: किसान आंदोलन से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब

साल 2021 में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद फरवरी 2023 में किसानों ने एक बार फिर से अपनी मांगों को लेकर पंजाब से दिल्ली की तरफ कूच की।13 फरवरी को पंजाब के कई किसान संगठनों से जुड़े किसान पंजाब से दिल्ली की तरफ रवाना हुए लेकिन हरियाणा सरकार ने उन्हें शंभू बॉर्डर (पंजाब – हरियाणा) राज्य की सीमा पर रोक दिया। शंभू बॉर्डर पर जमकर बवाल हुआ। आंदोलनकारी किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले लगाए। किसानों के इस आंदोलन को देश के विभिन्न किसान संगठन समर्थन दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी किसानों के इस आंदोलन का समर्थन किया है।

किसान आंदोलन 2.0 में पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों के अलावा यूपी, राजस्थान, एमपी सहित देशभर के तमाम किसान संगठन शामिल हैं। तमिलनाडु के किसानों ने भी पंजाब और हरियाणा के अपने साथियों के समर्थन में अपने राज्य में प्रदर्शन किया। साल 2020-21 दिल्ली की सीमाओं पर हुए किसान आंदोलन का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा ने किया था, इसमें देशभर के किसान संगठन शामिल थे। इस बार किसान आंदोलन का नेतृत्व किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और किसान मजदूर संघर्ष समिति (KMSC) के समन्वयक सरवन सिंह पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी किसान संगठनों की सबसे अहम मांग MSP है। किसान अपनी फसलों के लिए MSP की कानून गारंटी डिमांड कर रहे हैं। किसान चाहते हैं कि स्वामीनाथन आयोग की सभी सिफारिशों को लागू किया जाए और किसानों का कृषि ऋण माफ किया जाए। इसके अलावा किसान संगठन लखीमपुर खीरी में मारे गए लोगों के लिए न्याय मांग रहे हैं।

केंद्र सरकार फसलों की एक न्यूनतम कीमत तय करती है, उसे ही MSP (Minimum Support Prices) यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य कहा जाता है। इसकी शुरुआत 60 के दशक में हुई थी। अभी सरकार 22 फसलों पर एमएसपी देती है। किसान चाहते हैं कि सरकार सभी फसलों पर MSP दे। किसान चाहते हैं सरकार खेती की पूरी लागत पर बेस्ड C2+50% फॉर्मूले के आधार पर MSP को उनका कानूनी हक बना दे।

सरकार अगर चाहे तो वह किसानों की यह डिमांड मान सकती है लेकिन ऐसा कनानू बना देने से निश्चित ही उसपर बोझ बढ़ेगा। कानून बनाने के बाद उसके कार्यान्वयन के लिए कई तरह की तैयारी करनी होगी, जैसे सरकार को फूड सब्सिडी का बजट बढ़ना होगा, जिस पर पहले से ही बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च हो रहा है। इसके अलावा एक निश्चित बुनियादी ढांचे का निर्माण करना होगा, ताकि बड़ी मात्रा में अनाज का भंडारन हो सके।

अपडेट