किसान आंदोलन की खबरें

Delhi Farmer Protest, Modi Government

पिछली बार से कितना अलग है किसानों का आंदोलन, आखिर क्यों और किन मांगों के साथ दिल्ली आ रहे अन्नदाता?

पंजाब हरियाणा के किसान एक बार फिर मोदी सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं…

किसान आंदोलन के वीडियो

किसान आंदोलन विशेष

noida| kisan mahapanchayat| farmers protest
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों की महापंचायत आज, नोएडा में धारा 144 लागू, संसद घेराव का किया ऐलान

किसान संगठनों का कहना है कि किसान आंदोलन के दौरान सरकार की तरफ से मानी गई मांगों को आज तक…

Nirmala Sitharaman, Budget 2024, Budget
Budget 2024: किसानों ने सरकार को याद दिलाया वादा, न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने की मांग

Budget 2024 News: अंतरिम बजट 2024 से किसानों को काफी उम्मीद है। एक दिन पहले किसानों ने केंद्र सरकार से…

Farmers
Rajasthan Elections 2023: क्यों पानी को तरस रहे गंगानगर के किसान? गंगा नहर को लेकर क्या है विवाद, जानिए

Rajasthan Elections: किसानों का कहना है कि जब महाराजा गंगा सिंह ने यहां नहर का निर्माण कराया था, तब दोनों…

Farmer Protest |
संपादकीय: हक और हंगामा तथा आंदोलन का तरीका और जनता को मुसीबत

पंजाब और हरियाणा के किसान बाढ़ और बारिश की वजह से फसलों को हुए नुकसान के माकूल मुआवजे, न्यूनतम समर्थन…

Farmers Protest| Tractor March| Punjab News
Punjab: किसान नेताओं की हिरासत को लेकर पुलिस से झड़प, ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर एक प्रदर्शनकारी की मौत

संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन को समर्थन देते हुए भगवंत मान सरकार को ‘गिरफ्तार किसानों को बिना शर्त रिहा नहीं…

Farmer Protest, Kisan Andolan, Wrestlers Protest
प्रशासन से बातचीत के बाद माने किसान, खोला दिल्ली – रोहतक हाईवे, बोले- बृजभूषण की गिरफ्तारी हमारी मांग

Kisan Andolan: हरियाणा में बुधवार को किसानों ने दिल्ली रोहतक हाईवे जाम कर दिया। ये किसान अपनी 25 मांगों को…

FARMER PROTEST
किसान आंदोलन हुआ खत्म ,हरियाणा सरकार ने मानी मांगें, नेशनल हाईवे भी खुल गया

हरियाणा में पिछले कई दिनों से जारी किसान आंदोलन अब खत्म हो गया है। राज्य सरकार ने किसानों की मांगों…

Farmers Protest
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों का प्रदर्शन, दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे पर जाम से बचने के लिए ये रूट करें इस्तेमाल

दिल्ली से चंडीगढ़-अमृतसर की ओर कुरुक्षेत्र के सेक्टर 2-3 के कट से ब्रह्मसरोवर यूनिवर्सिटी से थर्ड गेट रोड से एनएच…

Bajrang punia Sonipat wrestlers protest
Wrestlers protest: सोनीपत में पहलवानों के समर्थन में जुटे किसान संगठन, बजरंग पूनिया बोले- आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

बजरंग पूनिया ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि हाल ही में जो हमारी सरकार के साथ बातचीत…

RAM CHARAN KALA, JJP, HARYANA
शाहाबाद में किसानों पर पुलिस के लाठीचार्ज से भड़के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के विधायक, छोड़ दी शुगरफेड की चेयरमैनी

जजपा के विधायक राम करण काला ने कहा कि वह राजमार्ग को अवरुद्ध करने वाले किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध…

farmers protest, fact check, lathi charge
FACT CHECK: किसान आंदोलन में लाठीचार्ज की नहीं हैं ये तस्वीरें, भ्रामक है दावा

सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज पुराने हैं और अलग-अलग घटनाओं के हैं। ताजा किसान आंदोलन से संबंध नहीं है।

Rakesh Tikait
‘MSP लागू नहीं हुआ तो पूरे देश में करेंगे धरना-प्रदर्शन’, किसान नेता राकेश टिकैत की चेतावनी

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अगर सरकार एमएसपी की मांग पूरी नहीं करेगी तो जब कांग्रेस की सरकार…

Farmers Protest FAQ: किसान आंदोलन से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब

साल 2021 में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद फरवरी 2023 में किसानों ने एक बार फिर से अपनी मांगों को लेकर पंजाब से दिल्ली की तरफ कूच की।13 फरवरी को पंजाब के कई किसान संगठनों से जुड़े किसान पंजाब से दिल्ली की तरफ रवाना हुए लेकिन हरियाणा सरकार ने उन्हें शंभू बॉर्डर (पंजाब – हरियाणा) राज्य की सीमा पर रोक दिया। शंभू बॉर्डर पर जमकर बवाल हुआ। आंदोलनकारी किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले लगाए। किसानों के इस आंदोलन को देश के विभिन्न किसान संगठन समर्थन दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी किसानों के इस आंदोलन का समर्थन किया है।

किसान आंदोलन 2.0 में पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों के अलावा यूपी, राजस्थान, एमपी सहित देशभर के तमाम किसान संगठन शामिल हैं। तमिलनाडु के किसानों ने भी पंजाब और हरियाणा के अपने साथियों के समर्थन में अपने राज्य में प्रदर्शन किया। साल 2020-21 दिल्ली की सीमाओं पर हुए किसान आंदोलन का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा ने किया था, इसमें देशभर के किसान संगठन शामिल थे। इस बार किसान आंदोलन का नेतृत्व किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और किसान मजदूर संघर्ष समिति (KMSC) के समन्वयक सरवन सिंह पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी किसान संगठनों की सबसे अहम मांग MSP है। किसान अपनी फसलों के लिए MSP की कानून गारंटी डिमांड कर रहे हैं। किसान चाहते हैं कि स्वामीनाथन आयोग की सभी सिफारिशों को लागू किया जाए और किसानों का कृषि ऋण माफ किया जाए। इसके अलावा किसान संगठन लखीमपुर खीरी में मारे गए लोगों के लिए न्याय मांग रहे हैं।

केंद्र सरकार फसलों की एक न्यूनतम कीमत तय करती है, उसे ही MSP (Minimum Support Prices) यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य कहा जाता है। इसकी शुरुआत 60 के दशक में हुई थी। अभी सरकार 22 फसलों पर एमएसपी देती है। किसान चाहते हैं कि सरकार सभी फसलों पर MSP दे। किसान चाहते हैं सरकार खेती की पूरी लागत पर बेस्ड C2+50% फॉर्मूले के आधार पर MSP को उनका कानूनी हक बना दे।

सरकार अगर चाहे तो वह किसानों की यह डिमांड मान सकती है लेकिन ऐसा कनानू बना देने से निश्चित ही उसपर बोझ बढ़ेगा। कानून बनाने के बाद उसके कार्यान्वयन के लिए कई तरह की तैयारी करनी होगी, जैसे सरकार को फूड सब्सिडी का बजट बढ़ना होगा, जिस पर पहले से ही बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च हो रहा है। इसके अलावा एक निश्चित बुनियादी ढांचे का निर्माण करना होगा, ताकि बड़ी मात्रा में अनाज का भंडारन हो सके।

अपडेट