बिहार में महागठबंधन टूट जाने के बाद लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लालू प्रसाद यादव और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार दोनों पार्टियों पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच कुछ राजद कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ महारैली करने का भी फैसला किया है। महारैली के लिए बड़े-बड़े पोस्टर भी छपवा लिए गए हैं, हालांकि पोस्टर में एक बड़ी चूक भी हो गई।

दरअसल जनार्दन मिश्रा नाम के ट्वीटर अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की गई है। इस तस्वीर में दावा किया गया है कि राष्ट्रीय जनता दल ने जो बैनर छपवाए हैं उसमें गलती से “भाजपा बचाओ” रैली लिख दिया। तस्वीर में दिख रहे बैनर पर लालू यादव और राबड़ी देवी के फोटो भी लगे हैं। तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए जनार्दन मिश्रा ने लिखा, “लालू के अनपढ़ बेटा “देश बचाओ” “भाजपा बचाओ” रैली कर रहा है,, जैसा नेता अनपढ़ है कार्यकर्ता तो उसके बाप हैं.. बेनर एक बार पढ़ें.”

पोस्टर में क्या लिखा है:
पोस्टर में लिखा है, “राष्ट्रीय जनता दल दस्ताकार प्रकोष्ठ नवगछिया, भागलपुर<br />दिनांक- 27 अगस्त 2017 को गांधी मैदान पटना में आयोजित
देश बचाओं- भाजपा बचाओं महारैली
लाखों की संख्या में चलकर पटना गांधी मैदान में रैली को सफल बनाएं।”

https://twitter.com/JBMIS/status/898390241928593408

इस ट्वीट कर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा, “10 वी भी पास कर लेता तो ये न लिखाता.” वहीं एक अन्य शख्स ने तंज कसते हुए लिखा, “और इन अनपढों को प्रधानमंत्री बनना है।अरे कह दो बैठ के चारा और मिट्टी खाए उसकी की औकात है इनकी कहा मोदी के चक्कर मे समय बर्बाद कर रहे है।”

https://twitter.com/Imsiddharth1/status/898404077586882561