महारष्ट्र में नांदेड़-वाघला महानगर पालिका (एनडबल्यूसीएमसी) चुनाव में कांग्रेस ने बढ़त हासिल कर ली है। पार्टी 81 सीटों में से 28 सीटों पर आगे चल रही है। यहां बुधवार को मतदान हुआ था। कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी)के अधिकारी ने बताया, दोपहर तक हुई मतगणना में केंद्र और राज्य में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना, कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकंपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) किसी भी सीट पर बढ़त बनाने में सफल नहीं हुई। एनडबल्यूसीएमसी राज्य में कांग्रेस और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण का गढ़ है। दोनों ही पार्टियों कांग्रेस और भाजपा ने इन चुनावों को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। राज्य में पहली बार राज्य निर्वाचन आयोग ने अपने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वार्ड नंबर दो के 31 मतदान केंद्रों पर वीवीपीएटी वोटिंग मशीनें लगवाई हैं। इस दौरान 60 फीसदी मतदान हुआ है।
यह पालिका चुनाव महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कांग्रेस यूनिट अध्यक्ष अशोक चव्हाण के लिए प्रतिष्ठा की बात है। 2012 में कांग्रेस 41 सीटों के साथ सत्ता में आई थी। 12 सीटों के साथ शिवसेना दूसरे पायदान पर थी, जिसके बाद एआईएमआईएम को 11 सीटें हासिल हुई थीं। वहीं, एनसीपी को तब 10 सीटें और भाजपा के खाते में महज दो सीटें आई थीं। 81 सीटों में 41 सीटें महिला प्रत्याशियों, 15 सीटें पिछड़ी जाति, दो पिछड़ी जनजाति और 22 पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
यहां पढ़ें Full List of Winners, Nanded Mahanagar Palika Election Result 2017:
– कांग्रेस ने अपनी बढ़त 63 सीटों पर बना ली है, जबकि बीजेपी अब 5 सीट पर आगे हैं।
– कांग्रेस ने कुल 37 सीटें जीत ली हैं, जबकि अभी भी 20 सीटों पर उसके प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
– 24 सीटों के नतीजे आए। कांग्रेस के खाते में 23 सीट गई हैं, जबकि भाजपा को सिर्फ एक पर जीत मिली है।
नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव नतीजे 2017 LIVE: रुझानों में कांग्रेस आगे, जानिए बीजेपी का क्या हाल
– दोपहर तक हुई मतगणना में केंद्र और राज्य में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना, कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकंपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) किसी भी सीट पर बढ़त बनाने में सफल नहीं हुई।
– नांदेड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत करीब देख जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस फिलहाल 81 में से आधी सीटों पर निर्णायक बढ़त ले चुकी है।
– वार्ड 5 से कांग्रेस के विजेता उम्मीदवार: महेंद्र पिम्पड़े, जयश्री पावड़े, नेरालकर, फारूक अली खान।
– वार्ड 14 से AIMIM अध्यक्ष की मां जकिया बेगम चुनाव हार गई है। उन्हें शबाना बेगम ने हराया।
– कांग्रेस ने अब तक 36 सीट पर विजय पताका फहराई है। भाजपा के दो उम्मीदवारों को जीत मिली है।
– कुल 17 सीटों के फाइनल नतीजे आए हैं, जिसमें से 16 कांग्रेस ने जीती हैं, जबकि एक सीट भाजपा को हासिल हुई है।
– वार्ड 19 से भाजपा के उम्मीदवार शांता गोर विजयी घोषित।
– कांग्रेस के 12 सीटों पर जीतने की पुष्टि हो गई है।
– वॉर्ड 11 से कांग्रेस के सैयद शेर अली, आसिया बेगम, अब्दुल हबीब, रजिया बेगम, मसूद अहमद खान जीते।
– एक अन्य खबर में, गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान गुरुवार को हो सकता है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ए.के.ज्योति की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग शाम चार बजे संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान दोनों राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।
– वार्ड 11 से कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों को जीत मिली है। यहां पर एआईएमआईएम को हार का मुंह देखना पड़ा।

