आईपीएल 2017 के लिए बेंगलुरू में आयोजित की गई नीलामी प्रक्रिया समाप्त हो गई। इस नीलामी में टीमों ने 91.15 करोड़ रुपए खर्च कर 66 खिलाड़ियों को खरीदा। इस नीलामी में बोली के लिए कुल 350 खिलाड़ी उपलब्ध थे। दो करोड़ के बेस प्राइस वाले भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को कोई खरीददार नहीं मिला, वहीं, आईसीसी वनडे और टी20 रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज इमरान ताहिर में भी किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। भारत के इरफान पठान को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा। वहीं, कई ऐसे नए खिलाड़ी जिन्हें कोई जानता नहीं था उन्हें उनकी आधार कीमत से बहुत ज्यादा दामों में खरीदा गया। हम आपको इस नीलामी के पांच सबसे महंगे और पांच ऐसे खिलाड़ी जिनको किसी ने नहीं खरीदा उनके बारे में बता रहा हैं….
आईपीएल 2017 आॅक्शन के पांच सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी
1-कर्ण शर्माः इस स्पिनर को 3 करोड़ 20 लाख करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। कर्ण शर्मा की बेस प्राइज 30 लाख रुपये थी।
2-ए नटराजनः तमिलनाडु के इस तेज गेंदबाज को नीलामी में मिली कीमत ने सबके हैरान किया। 10 लाख की बेस प्राइज वाले नटराजन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा।
3-वरुण एरॉनः इस आईपीएल सीजन में सबसे महंगे बिके भारतीय खिलाड़ियों में वरुण एरॉन तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 2.80 करोड़ रुपये में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।
4-अनिकेत चौधरीः नटराजन की तरह ही राजस्थान के इस अनकैप्ड खिलाड़ी ने भी अपनी कीमत से सबको चौंकाया, उनकी बेस प्राइज थी 10 लाख और उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा 2 करोड़ की ऊंची कीमत पर खरीदा।
5-गोउथम कृष्णप्पाः कर्नाटक के गेंदबाज गोउथम को भी अपनी बेस प्राइज 10 लाख से काफी ऊंची कीमत में 2 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
HISTORY MADE at #IPLAuction – Mohammad Nabi becomes the first Afghanistan cricketer to join VIVO IPL. He will play for @SunRisers pic.twitter.com/Y4sanD86Ev
— IndianPremierLeague (@IPL) February 20, 2017
ये रहे पांच सबसे महंगे खिलाड़ी…
1-बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) 14.5 करोड़ में पुणे ने खरीदा
2-टायमल मिल्स (इंग्लैंड) 12 करोड़ में बंगलुरु ने खरीदा
3-कागिसो रबाडा (द. अफ्रीका) 5 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा
4-ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) 5 करोड़ में कोलकाता ने खरीदा
5-पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 4.5 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा
यहां पढ़ें IPL Auction 2017 live Updates:
2:53 PM: अब तक 296 खिलाड़ियों की बोली लग चुकी है।
2:49: यूएई के बल्लेबाज चिराग सूरी को कोर्इ खरीदार नहीं मिला।
2:48 PM: मुनफ पटेल को गुजरात लायंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
2:46 PM: वेस्टइंडीज के आॅलराउंडर डैरेन सैमी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
2:40 PM: डैन क्रिश्यिन को राइजिंग सुपरजाएंट्स पुणे ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा।
2:38 PM: न्यूजीलैंड के आॅलराउंडर जेम्स निसम को दूसरे दौर में भी कोई खरीददार नहीं मिला। वेन पर्नेल भी अनसोल्ड रहे।
2:36 PM: आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में धाकड़ बल्लेबाजी करने वाले मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के बल्लेबाज असेला गुणारत्ने को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में ही खरीदा।
2:32 PM: मोहम्मद सिराज को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ 60 लाख में खरीदा।
2:29 PM: दक्षिण अफ्रीका के डेविड वीज को कोई खरीददार नहीं मिला। बेन लॉफलिन को दूसरे दौर की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख में खरीदा।
2:28 PM: मिचेल स्वेप्सन, मयंक डागर, पवेज रसूल, थिसारा परेरा मनोज और डेरेन ब्रावो को किसी ने नहीं खरीदा है।
2:25 PM: आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में अच्छी गेंदबाजी करने वाले नवदीप सैनी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
2:15 PM: लंच ब्रेक के बाद नीलामी एक बार फिर शुरू हो चुकी है। दूसरे दौर की नीलामी में पहले दौर में ना बिकने वाले खिलाड़ियों की बोली लगाई जा रही है। इशांत शर्मा और इमरान ताहिर को दूसरे दौर में भी कोई खरीददार नहीं मिला है।
आॅक्शन का अगला दौर लंच ब्रेक के बाद शुरू होगा।
12:39: राहुल शर्मा और नॉथन लॉयन को कोई खरीददार नहीं मिला।
12: 36: स्पिन बॉलर्स के सेट में आॅस्ट्रेलिया के फवाद अहमद को कोई खरीददार नहीं मिला।
12:36: मनप्रीत गोनी को गुजरात लायंस ने 60 लाख में खरीदा।
12: 34: मैट हेनरी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 50 लाख में खरीदा। वरूण एरोन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 2.8 करोड़ में खरीदा।
12:33: जयदेव उदानकट को आरपीएस ने 30 लाख के बेस प्राइस पर ही खरीदा, बेन लॉफिन को कोई खरीददार नहीं मिला।
12.29PM: पंकज सिंह और बेन स्टेनलेक भी अनसोल्ड रहे, इनको भी कोई खरीददार नहीं मिला।
12.26PM: रूद्र प्रताप सिंह को भी कोई खरीददार नहीं मिला और वो अनसोल्ड रहे।
12.25PM: 30 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले श्रीलंका के निरोशन डिकवेला को किसी ने नहीं खरीदा। थिसारा परेरा और अनामु हक को भी कोई खरीददार नहीं मिला।
12.22PM: रिषी धवन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।
12.21PM: करण शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा।
12.02PM: ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्वेपसन पर किसी ने नहीं लगाया दांव। स्वेपसन को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत दौरे के लिए शामिल किया है। उनका कहना है कि वे काफी कारगर साबित होंगे। लेकिन आईपीएल टीमों में उनको लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखी।
12.00PM: अफगानिस्तान के राशिद खान अगला नाम। उनको लेकर मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद में टक्कर। चार करोड़ रुपये में राशिद खान को हैदराबाद ने खरीदा। 18 साल के इस खिलाड़ी ने 30 टी20 मैचों में 47 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनॉमी भी 6 के करीब हैं।
11.58AM: तमिलनाडु के एम अश्विन को दिल्ली ने एक करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं बासिल थंपी को गुजरात लॉयंस ने 85 लाख रुपये में अपनी टीम में लिया। वहीं पवन सुयाल, मयंक डागर, उमर नजीर, नवदीप सैनी, तेजस बरोका और सरबजीत लड्ढ़ा को नहीं मिला खरीदार।
11.50AM: तमिलनाडु के टी नटराजन तीन करोड़ रुपये में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलेंगे। नटराजन अपनी यॉर्कर्स के लिए मशहूर हैं। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा था। राजस्थान के नाथू सिंह 50 लाख रुपये में गुजरात लॉयंस के हुए। वे पिछली बार मुंबई इंडियंस में थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।
11.43AM: अनिकेत चौधरी को लेकर दांव जारी। एक करोड़ रुपये की बोली लगी। अनिकेत चौधरी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। दो करोड़ रुपये तक पहुंची बोली। दो करोड़ में बेंगलोर के हुए अनिकेत चौधरी। राजस्थान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अनिकेत चौधरी का गेंदबाजी एक्शन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क से बहुत मिलता है। वह अपनी लंबाई और तेज़ गति से दाएं हाथ के बल्लेबाजों को बाएं हाथ का कोण मुहैया करा सकता है जैसी कि स्टार्क उच्च स्तर पर गेंदबाजी करते हैं। अनिकेत को न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान टीम में रखा गया था।
11.37AM: अब बारी अनकैप्ड तेज गेंदबाजों की। अबू नचीम अहमद पहला नाम। लेकिन उन पर नहीं लगा दांव। राजस्थान के अनिकेत चौधरी अगला नाम। अनिकेत को लेकर टीमों में उत्सुकता। गुजरात लॉयंस ने लगाई बोली। अनिकेत की बोली 50 लाख रुपये के पार। गुजरात और बेंगलोर के बीच मुकाबला। चौधरी की बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।
11.35AM: अगला नाम मोहित अहलावत का। लेकिन उन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा। मनविंदर बिस्ला पर भी किसी ने बोली नहीं लगाई। बिस्ला कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेल भी चुके हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=mrxMqumDoSg
11.34AM: अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद अगला नाम। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये लेकिन किसी ने नहीं लगाया दांव। शहजाद की पहचान धमाकेदार विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में हैं। उन्हें अफगानिस्तान का सहवाग भी कहा जाता है।
11.33AM: एकलव्य को लेकर गुजरात और हैदराबाद में टक्कर। लेकिन बाजी हैदराबाद ने मारी। उन्होंने 75 लाख रुपये में एकलव्य को खरीदा।
11.32AM: एकलव्य द्विवेदी अगला नाम। उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये। गुजरनात लॉयंस ने उनमें दिखाई रूचि। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी बोली बढ़ाई। एकलव्य की कीमत 50 लाख रुपये के पार।
11.30AM: आदित्य तारे को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 25 लाख रुपये में खरीदा। तारे पहले मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में खेल चुके हैं। वे मुंबई रणजी टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।
11.29AM: श्रीवत्स गोस्वामी, विष्णु विनोद को नहीं मिला खरीदार। ये अनकैप्ड विकेटकीपर की श्रेणी में शामिल थे।
11.27AM: गुजरात के रश कलारिया अगला नाम। उन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा। गुजरात के प्रियांक पांचाल का अगला नाम। लेकिन उन्हें भी नहीं मिला खरीदा। पांचाल ने इस साल रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। गुजरात के रणजी चैंपियन बनने में उनकी बड़ी भूमिका थी लेकिन आईपीएल में किसी ने बोली नहीं लगाई।
11.26AM: एक और अनकैप्ड खिलाड़ी राहुल टेवटिया को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। उनकी बेस प्राइस भी 10 लाख रुपये थी। वहीं प्रवीण दुबे को नहीं मिला खरीदा। आकाशदीप नाथ और मनन शर्मा को भी किसी ने नहीं खरीदा।
11.24AM: कर्नाटक के कृष्णपा गौतम को दो करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये थी। गौतम की छवि आक्रामक बल्लेबाज की है। टी20 क्रिकेट में उनकी स्ट्राइक रेट 166.66 की है।
11.19AM: भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाड़ी रहे महिपाल लोमरोड़ का नाम बोली में आया। लेकिन उनपर भी किसी ने दांव नहीं लगाया। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी अगला नाम। उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा।
11.16AM: अगली बारी तन्मय अग्रवाल की। अग्रवाल पर सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया दांव। किसी और टीम ने नहीं दिखाई रूचि। 10 लाख रुपये में वे हैदराबाद के हुए।
11.15AM: भारत के उन्मुक्त चंद में किसी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी। वे भारत अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके हैं। वे दिल्ली की ओर से आईपीएल खेल चुके हैं। अफगानिस्तान के अहमद स्टानिकजाई का नाम। उन्हें भी नहीं मिला खरीदार।
11.14AM: महाराष्ट्र के अंकित बावने की खुली किस्मत। 10 लाख रुपये में दिल्ली ने अपनी टीम में किया शामिल। बावने ने इस साल रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाया था।
11.12AM: मुंबई के पृथ्वी शॉ अगले बल्लेबाज। उनकी बेस प्राइस भी 10 लाख रुपये लेकिन उन्हें भी नहीं मिला खरीदार। बता दें कि शॉ ने अपने ही रणजी मैच में सेंचुरी लगाई थी। उन्हें भविष्य का सितारा माना जा रहा है।
11.10AM: अब अनकैप्ड बल्लेबाजों का पिटारा खुला। पहला नंबर उमंग शर्मा का। उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये। लेकिन किसी ने नहीं लगाई बोली।
11.07AM: दिल्ली डेयरडेविल्स का नौ विदेशी खिलाडि़यों का कोटा पूरा हो गया है। अब वे किसी और खिलाड़ी को नहीं खरीद पाएंगे। उन्होंने आज की बोली में चार खिलाडि़यों को खरीदा। वहीं हैदराबाद और गुजरात ने अभी किसी को भी नहीं खरीदा है।
11.03AM: इमरान ताहिर वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज हैं। लेकिन फिर भी उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। हालांकि उन्हें एक मौका और मिलेगा।
11.00AM: भारत के प्रज्ञान ओझा, दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर को भी किसी ने नहीं खरीदा। दोनों की बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी। अभी तक स्पिनर्स पर किसी ने दांव नहीं लगाया। जिन खिलाडि़यों पर बोली नहीं लगी है उन्हें अभी एक और मौका मिलेगा।
10.57AM: अब स्पिनर्स की बारी। सबसे पहले न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी। उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये। उन्हें नहीं मिला कोई खरीदार। ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हॉग भी नहीं बिके। श्रीलंका के लक्षण संदकन को भी नहीं मिला खरीदार।
10.55AM: ऑस्ट्रेलिया के सीन एबट, दक्षिण अफ्रीका के काइली एबॉट को भी नहीं मिला खरीदार। ये दोनों खिलाड़ी पिछली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सदस्य थे। इस बार उन्हें रीलीज कर दिया गया था।
10.52AM: भारत के ईशांत शर्मा को नहीं मिला कोई खरीदार। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। वे पिछले सीजन में पुणे की टीम में थे लेकिन उन्हें रीलीज कर दिया गया था। वे हैदराबाद और कोलकाता की ओर से भी आईपीएल खेल चुके हैं।
10.47AM: ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन को मुंबई इंडियंस ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। वे इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के साथ थे। जॉनसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। वे मुंबई की ओर से पहले भी खेल चुके हैं।
10.43AM: टेमाल मिल्स को 12 करोड़ रुपये में बेंगलोर ने खरीदा, टेमाल मिल्स इस आईपीएल नीलामी के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं।
10.43AM: टेमाल मिल्स को लेकर कोलकाता और बेंगलोर भी कूदे। 10 करोड़ रुपये हुई बोली।
10.40AM: इंग्लैंड के टी20 स्पेशलिस्ट टेमाल मिल्स अगला नाम, मुंबई और पंजाब के बीच मुकाबला। पांच करोड़ के पार हुई बोली। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।
10.38AM: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अगले खिलाड़ी। बोल्ट को लेकर कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिखाई रूचि। पांच करोड़ में कोलकाता के हुए बोल्ट।
10.35AM: रबाडा को लेकर किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच टक्कर। पांच करोड़ में दिल्ली ने रबाडा को खरीदा।
10.34AM: दक्षिण अफ्रीका के केगिसो रबाडा एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ नीलामी में।
10.33AM: ऑस्ट्रेलिया के नाथन कुल्टर नाइल अगले खिलाड़ी। उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये।
10.31AM: श्रीलंका के दिनेश चांडीमल को भी नहीं मिला खरीदार। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।
10.30AM: वेस्ट इंडीज के निकोलस पूरण अगले खिलाड़ी। उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये। मुंबई इंडियंस ने पूरण को 30 लाख रुपये में खरीदा।
10.29AM: वेस्ट इंडीज के आंद्रे फ्लैचर में किसी टीम ने नहीं दिखाई रूचि।
10.28AM: इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो अगले खिलाड़ी। उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये। उन्हें भी नहीं मिला खरीदार।
10 .27AM: ऑस्ट्रेलिया के बेन डंक नहीं बिके। उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी।
क्रिस जॉर्डन को नहीं मिला खरीदार।
आईपीएल: पुणे की टीम ने बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ में खरीदा, आईपीएल 10 का सबसे महंगे खिलाड़ी
आईपीएल 2017: बेन स्टोक्स के लिए टीमों में होड़ लगी है। 2 करोड़ से 14.5 करोड़ पहुंच चुकी है कीमत
बेन स्टोक्स का बेस प्राइस 2 करोड़ है।
ऐजेलो मैथ्यूज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2 करोड़ में खरीदा है। इरफान पठान को किसी टीम ने नहीं खरीदा है।
अगली बोली एंजेलो मैथ्यूज की लगी है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ है।
आॅलराउंडर्स की सूची में पहले खिलाड़ी भारत के पवन नेगी हैं, उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा।
न्यूजीलैंड के रॉस टेलर को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा है। सौरव तिवारी को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा और वो अनसोल्ड रहे।
इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स का बेस प्राइस 1 करोड़ था। उनकी 1 करोड़ के साथ ही बोली शुरूआत हुई और उन्हें भी किसी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
तीसरे खिलाड़ी इंग्लैंड के जेसन रॉय थे। जिनका बेस प्राइस 1 करोड़ था। उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा है। फैज फज़ल का बेस प्राइस 30 लाख था, उन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा।
दूसरे खिलाड़ी इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन थे जिनकी बोली लगाई गई। किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 2 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ ही था। दूसरी किसी टीम ने मोर्गन के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई।
पहला बोली मार्टिन गप्टिल की लगी जिन्हें किसी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। उनका बेस प्राइस 50 लाख था।
बेंगलुरू में आईपीएल 2017 के लिए नीलामी प्रक्रिय की शुरूआत हो चुकी है। रिचर्ड मैडली खिलाड़ियों की बोली लगा रहे हैं।
IPL-10 के लिए बेंगलुरू में खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है। नीलामी में कुल 351 खिलाड़ी शामिल हैं। जिसमें 122 खिलाड़ी ऐसे हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल रहे हैं या फिर खेल चुके हैं। इसके अलावा अन्य वो खिलाड़ी हैं जो घरेलू स्तर पर क्रिकेट खेलते हैं।
इस बार सबसे ज्यादा बेस प्राइस वाले खिलाड़ी निम्न हैं…
इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड)-बल्लेबाज– बेस प्राइस (2 करोड़) पिछली टीम – सनराइजर्स हैदराबाद
एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) ऑल राउंडर– बेस प्राइस (2 करोड़) पिछली टीम – दिल्ली डेयरडेविल्स
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- गेंदबाज– बेस प्राइस (2 करोड़) पिछली टीम – केकेआर
मिचेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया)- गेंदबाज– बेस प्राइस (2 करोड़) पिछली टीम – किंग्स इलेवन पंजाब
ईशांत शर्मा (भारत)- गेंदबाज– बेस प्राइस (2 करोड़) पिछली टीम – सनराइजर्स हैदराबाद
क्रिस वोक्स (इंग्लैंड)- ऑल राउंडर– बेस प्राइस (2 करोड़) पहला आईपीएल
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- ऑल राउंडर– बेस प्राइस (2 करोड़) पहला आईपीएल
Take a look at how the franchises are placed in terms of their budget. VIVO #IPLAuction to begin shortly. Stay tuned pic.twitter.com/QqvnugJwEK
— IndianPremierLeague (@IPL) February 20, 2017
कुल 357 में से 130 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के 30, वेस्ट इंडीज के 21, न्यू जीलैंड के 19, साउथ अफ्रीका के 13, इंग्लैंड के 9, बांग्लादेश के 6 खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा, पहली बार अफगानिस्तान के 5 और यूईए के 1 खिलाड़ी को भी इसमें शामिल किया गया है। इनमें 62 बल्लेबाज, 117 गेंदबाज, 148 ऑल राउंडर, 30 विकेट कीपर शामिल हैं। ईशांत शर्मा समेत 7 खिलाड़ी 2 करोड़ की टॉप कैटिगरी में शामिल हैं, जबकि 15 खिलाड़ियों का रिजर्व प्राइस 1-1.5 करोड़ रुपये है। 227 खिलाड़ियों की आईपीएल में पहली बार एंट्री हो रही है।
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस नीलामी में कुछ आक्रामक बोलियां लग सकती है, क्योंकि टीमों को यह तय करना होगा कि वे विदेशी खिलाड़ियों को लेकर शुरुआती बढ़त बनाना चाहती हैं या ऐसे खिलाड़ियों को लेना चाहती हैं, जो आखिर तक खेल सकें। क्रिकेट विशेषज्ञ और कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा, सभी टीमों के लिए सबसे अहम पॉइंट बदले जाने वाले खिलाड़ियों की पर्याप्त संख्या रखना होगा। इन टीमों ने निश्चित तौर पर इस बात को ध्यान में रखा होगा कि विदेशी खिलाड़ियों को बीच में छोड़कर जाना होगा। इससे बेहद मजबूत टीमों का भी संतुलन गड़बड़ा सकता है।
बता दें कि रविवार को पुणे राइजिंग सुपरस्टार्स ने महेंद्र सिंह धोनी को टीम की कप्तानी से हटा दिया है। उनकी जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया है। दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ऑक्शन की पूर्व संध्या पर फास्ट बोलर मिशेल स्टार्क को छोड़ने का ऐलान किया है। इससे उन्हें 5 करोड़ रुपये मिलेंगे।