MI vs DC Full Highlights IPL 2024: IPL 2024 में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से मात दी। ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने पहले रोहित शर्मा की तूफानी 49 रन और अंत में रोमारियो शेफर्ड 10 गेंदों पर 39 रन के भूचाल से 20 ओवर में 235 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की ओर से केवल ट्रिस्टन स्टब्स का बल्ला चला, जिन्होंने 25 गेंदों पर 71 रन बनाए। लेकिन बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली के बल्लेबाज फीके रहे और अंत में मुंबई को 29 रन से हार का सामना करना पड़ा।