SyrSyria Civil War: सीरिया में तनाव काफी बढ़ जाने के बाद भारत सरकार सतर्क हो गई है। विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर सीरिया में रह रहे भारतियों नागरिकों को भी अलर्ट कर दिया है। सीरिया में विद्रोही गुटों के देश की राजधानी दमिश्क की तरफ़ बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं। जिससे तनाव के ज़्यादा बढ़ने की संभावना है। भारत सरकार की ओर से भारतीय नागरिकों को कहा गया है कि वह सीरिया जाने से बचें और कुछ वक़्त ऐसा प्लान ना बनाएं। भारत सरकार ने शुक्रवार देर रात एडवाइजरी जारी की और में अपने सभी नागरिकों से ‘जल्द से जल्द’ सीरिया से निकलने के लिए कहा है। Abu Mohammad Al golani, यह विद्रोही जो सीरिया में बवाल काट रहे हैं, इसका सरगना अबू मोहम्मद अल जोलानी (Abu Mohammad Al Jolani) है। उसके कारनामे इतने खतरनाक है कि अमेरिका ने भी उस पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम ठोक रखा है।