Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन ने मंगलवार को सऊदी अरब में हुई बातचीत में काला सागर (Black Sea) में जहाजों पर सैन्य हमले न करने पर सहमति व्यक्त की है। व्हाइट हाउस ने इस बात की जानकारी दी। इसके साथ ही, दोनों देशों ने सुरक्षित नेविगेशन, बल प्रयोग को रोकने, और काला सागर में सैन्य उद्देश्यों के लिए कमर्शियल जहाजों के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर भी सहमति व्यक्त की है। हालांकि, यूक्रेनी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि रूस द्वारा वॉरशिप की आवाजाही काला सागर समझौते का उल्लंघन होगा। इसके बाद यह माना जा सकता है कि काला सागर में सैन्य हमले न करने पर सहमति बनना, सीजफायर का पहला चरण हो सकता है।