पुरानी बाइक खरीदने से पहले लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। कई लोग नई बाइक खरीदने में असमर्थ होते हैं और वे पुरानी बाइक खरीदकर अपनी जरूरत को पूरा करते हैं। बाजार में ढेरों विकल्प मौजूद हैं जिनके जरिए पुरानी बाइक खरीदी जा सकती है।

अगर आप पुरानी बाइक खरीदने की सोच रहे हैं और असमंजस में हैं कि कहां से खरीदें तो कमर्शियल वेबसाइट Droom.in के जरिए बाइक लें सकते हैं।

आप इस प्लेटफॉर्म की वेबसाइट के जरिए अपनी पसंद की बाइक को सर्च कर सकते हैं और इसके साथ ही बजट के मुताबिक बाइक को चुन सकते हैं। यहां आपको बेहद कम दाम में पुरानी बाइक मिल जाएगी।

ये हैं कुछ विकल्प:-

1. Honda CB ShineSP: इस बाइक का 2019 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 9,980 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 65 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 125 सीसी का इंजन लगा है जो कि 10 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 54,100 रुपये रखी गई है।

2. TVS Apache RTR 200 4V FI: इस बाइक का 2017 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 95,000 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 40 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 197 सीसी का इंजन लगा है जो कि 20.70 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 61,000 रुपये रखी गई है।

3. Bajaj Pulsar 150cc: इस बाइक का 2017 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 11,000 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक65 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 149 सीसी का इंजन लगा है जो कि 14.85 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 29,000 रुपये रखी गई है।

नोट: ऊपर बताई गई Bikes से जुड़ी जानकारी Droom वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक है। ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुरानी बाइक खरीदते दौरान दस्तावेज और गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें।