भारतीय बाजार में सेकेंड हैंड बाइक्स की काफी ज्यादा डिमांड है। कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद से तो सेकेंड हैंड बाइक्स की बिक्री में काफी ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। अब लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दूरी बनाते हुए खुद की बाइक से चलना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

अगर आप भी अपने लिए पुरानी बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आप Droom.in के जरिए बाइक लें सकते हैं। आप इस प्लेटफॉर्म की वेबसाइट के जरिए अपनी पसंद की बाइक को सर्च कर सकते हैं और इसके साथ ही बजट के मुताबिक बाइक को चुन सकते हैं। यहां आपको बेहद कम दाम में पुरानी बाइक मिल जाएगी।

1. Royal Enfield Classic 350cc: इस बाइक का 2017 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के दूसरे मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 10,523 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 35 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 346 सीसी का इंजन लगा है जो कि 19.80 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 19 इंच का है। इसकी कीमत 1,25,000 रुपये रखी गई है।

2. Bajaj V15 150cc: इस बाइक का 2017 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के दूसरे मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 26,000 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 57 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 149.50 सीसी का इंजन लगा है जो कि 11.80 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 32,000 रुपये रखी गई है।

Kia Sonet: 94 हजार रुपये की डाउनपेमेंट के बाद घर ले जाएं ये कार, इतनी चुकानी होगी EMI

3. Hero Passion Pro i3S Disc 100cc: इस बाइक का 2018 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 13,000 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 84 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 97.20 सीसी का इंजन लगा है जो कि 8.20 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 47,000 रुपये रखी गई है।

नोट: ऊपर बताई गई Bikes से जुड़ी जानकारी Droom वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक है। ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुरानी बाइक खरीदते दौरान दस्तावेज और गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें।