PM Kisan योजना के तहत देश के किसान आवेदन कराकर हर साल 6,000 रुपये का लाभ उठा रहे हैं। हालाकि ये रुपये इन्हें सालाना तीन किस्तो में हर चार महीने पर दी जाती है। पर ये लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाता है, जो इसके लिए पात्र हों और पीएम किसान पोर्टल पर आवेदन किया है। अगर आपने इस योजना के तहत आवेदन नहीं किया है तो आपको पीएम किसान योजना के तहत दी जाने वाली किस्त की रकम 2000 रुपये नहीं मिलेगी।
वहीं इस योजना के तहत कई ऐसे बदलाव किए गए हैं, जिसमें पात्रों को कुछ जरुरी दस्तावेज देने होते हैं। साथ ही कई जानकारियों को भी अपडेट कराना होता है। अगर आपने यह काम भी नहीं किया है तो आपकी किस्त रुक सकती है। अभी हाल में पोर्टल पर ई- केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। जिसके किए बगैर आपके खाते में रकम नहीं पहुंचेगी। आइए जानते हैं कौन- कौन सी जानकारियां पोर्टल पर देना अनिवार्य है।
ये जानकारियां और दस्तावेज देना है अनिवार्य
- पीएम किसान योजना के तहत सबसे पहले नामांकन कराना अनिवार्य है। इसके तहत नाम, आयु, लिंग और श्रेणी (एससी/एसटी) की जानकारी देना होता है।
- आधार संख्या ( असम, जम्मू और कश्मीर जैसे राज्यों को छोड़कर) जहां आधार नहीं है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 31 एन/आर्क, 2020 तक आवश्यकता से छूट दी गई है। आधार संख्या केवल उन लाभार्थियों के लिए एकत्र की जाएगी जहां यह उपलब्ध है। आधार न होने पर दूसरे वैकल्पिक दस्तावेज का उपयोग किया जाता है।
- इसके अलावा आप पहचान के तौर पर ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता एलडी कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड, या केंद्र/राज्य/संघ राज्य क्षेत्र सरकारों द्वारा जारी कोई अन्य पहचान दस्तावेज पेश किया जा सकता है।
- इसके साथ ही बैंक खाता संख्या और IFSC कोड की जानकारी भी अपडेट कराना अनिवार्य है। अगर यह जानकारी सही नहीं है तो आपकी रकम रुक सकती है।
- मोबाइल नंबर भी देना अनिवार्य है।
- साथ फर्जीवाड़े को रोकने के लिए राशन कार्ड की जानकारी भी देनी जरुरी कर दी गई है।
- पोर्टल पर ई- केवाईसी किसानों को कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
कब आएगी अगली किस्त
अभी तक पीएम किसान योजना के तहत 10वीं किस्त जारी की जा चुकी है, जो 1 जनवरी 2022 को जारी की गई थी। अब किसानों को 11वीं किस्त का इंतजार है, जो 31 मार्च के बाद कभी भी जारी की जा चुकी है।