बाजार में ढेरों विकल्प मौजूद हैं जिनके जरिए सेकेंड हैंड बाइक खरीदी जा सकती है। अगर आप भी पुरानी बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो कमर्शियल वेबसाइट Droom.in का सहारा ले सकते हैं।

इस प्लटेफॉर्म के जरिए ग्राहक अपनी पसंद की पुरानी बाइक सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं। वेबसाइट पर आपको बाइक से जुड़ी कुछ जानकारियां भी मिल जाएंगी। अगर आप एक बेहतर माइलेज वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो इस प्लेटफॉर्म के जरिए 30 से 50 हजार रुपये की रेंज में मिल जाएगी।

Santro Magna CNG: 64 हजार रुपये की डाउनपेमेंट के बाद घर ले जाएं ये कार, जानें कितना देती है माइलेज

  1. TVS Radeon Drum SBT: इस बाइक का 2019 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 16,000 किलो मीटर चल चुकी है। इसमें 110 सीसी का इंजन लगा है जो कि 8.2 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 52,000 रुपये रखी गई है।
  2. Hero CBZ Xtreme: इस बाइक का 2013 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 19,000 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 65 किली मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 150 सीसी का इंजन लगा है जो कि 14.4 पीएस की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 28,500 रुपये रखी गई है।
  3. Bajaj Discover: इस बाइक का 2018 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 20,000 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 65 किली मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 125 सीसी का इंजन लगा है जो कि 12.5 पीएस की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 32,000 रुपये रखी गई है।

नोट: ऊपर बताई गई Bikes से जुड़ी जानकारी Droom वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक है। ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुरानी बाइक खरीदते दौरान दस्तावेज और गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें।