E-Shram Card : ई-श्रम पोर्टल पर 24 करोड़ से ज्यादा असंगठित श्रमिों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इसकी शुरुआत बीते साल 26 अगस्त 2021 को की गई थी। जिसके जरिए मजदूर, रेहडी वाले, सब्जी वाले, घर में काम करने वाले नौकर, खोमचे वाले और कंस्ट्रक्शन वर्कर्स सहित कई दूसरे मजूदर जो असंगठित क्षेत्र में काम करते है उनका डोटाबेस बनाना था।
वहीं इस योजना में सरकार की योजना है कि, देशभर के करीब 38 करोड़ श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन कराया जाए। ताकि उन तक सरकारी योजनाओं की पहुंच आसान बनाई जा सके। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के साथ कुछ और राज्य सरकारों ने ई-श्रम कार्डधारी श्रमिकों के अकाउंट में नगद राशि भेजी है। कुछ लोगों के मन में सवाल है कि क्या स्टूडेंट्स ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। और अगर बनवा सकते हैं, तो इसकी गाइडलाइन्स क्या है?
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए गाइडलाइन्स – श्रम और रोजगार मंत्रालय की ई-श्रम कार्ड बनवाने की गाइडलाइन्स के अनुसार असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूर, कृषि श्रमिक और भूमिहीन कृषि श्रमिकों ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। असंगठित क्षेत्र के लोग जिनकी उम्र 16 साल से लेकर 59 साल के बीच है, ऐसे ही लोग यह कार्ड बनवा सकते हैं। ऐसे लोग जो ईपीएफओ या ईएसआईसी के सदस्य हैं, उन्हें इसका फायदा नहीं मिल सकता।
ये स्टूडेंट्स नहीं बनवा सकते श्रम कार्ड – जिन स्टूडेंट्स की उम्र 16 साल से कम है, वह कार्ड नहीं बनवा सकते। बाकी ऐसे स्टूडेंट्स जो 16 साल से ज्यादा उम्र के हैं वह ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: e-SHRAM कार्ड: क्या किसानों को भी मिलता है इसका फायदा? जानिए ई-श्रम पोर्टल के नियम
क्या-क्या मिलती है सुविधा – ई-श्रम योजना के तहत श्रमिकों को 2 लाख तक का दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है। सरकार ई-श्रम कार्ड स्कीम के जरिये लाभार्थियों को आगे चलकर पेंशन का लाभ देने की भी तैयारी में है। ई-श्रम कार्ड के जरिये लोगों को इलाज में भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। गर्भवती महिलाओं को बच्चों के भरण-पोषण के लिए राशि दी जाएगी। मकान बनवाने के लिए सरकार की तरफ से धनराशि दी जाएगी। बच्चे की पढ़ाई के लिए भी सरकार आर्थिक मदद देगी। इस स्कीम के जरिये केंद्र और राज्य सरकार की स्कीम का लाभ सीधा खाते में पहुंचाया जाएगा।