भारतीय बाजार में पुरानी बाइक्स की काफी मांग है। बहुत से लोग बाइक को अपनी जरूरतों के लिए खरीदते हैं। बाजार में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं जिनके जरिए पुरानी बाइक खरीदी जा सकती है। ऐसे में जब कोई पहली बार पुरानी बाइक खरीदने का विचार करता है तो उसके मन में कई प्रश्न जरूर आते हैं। ग्राहक असमंजस की स्थिति में रहते हैं।

बाजार में मौजूद कई विकल्पों के चलते ये असमंजस पैदा होता है। दरअसल ग्राहक को समझ नहीं आता कि वे बाइक ऑनलाइन ले या ऑफलाइन। डायरेक्ट बाइक के मालिक से बाइक खरीदे या फिर डीलर के जरिए। अगर आप भी इस असमंजस में हैं कि पुरानी बाइक कहां से खरीदें तो droom.in के जरिए बाइक लें सकते हैं।

आप इस प्लेटफॉर्म की वेबसाइट के जरिए अपनी पसंद की बाइक को सर्च कर सकते हैं और इसके साथ ही बजट के मुताबिक बाइक को चुन सकते हैं। यहां आपको 30 से 40 हजार रुपये की रेंज में बाइक मिल जाएगी।

Bajaj V15 150cc: इस बाइक का 2016 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 30,500 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 57 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 149.50 सीसी का इंजन लगा है जो कि 11.80 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 40,000 रुपये रखी गई है।

Hero Splendor Plus 100cc: इस बाइक का 2017 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 5500 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 81 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 100 सीसी का इंजन लगा है जो कि 8.20 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 38,000 रुपये रखी गई है।

Hero Splendor Pro 100cc: इस बाइक का 2015 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 21542 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 81 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 100 सीसी का इंजन लगा है जो कि 8.20 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 30,300 रुपये रखी गई है।

नोट: ऊपर बताई गई Bikes से जुड़ी जानकारी Droom वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक है। ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुरानी बाइक खरीदते दौरान दस्तावेज और गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें।