दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए यह जरुरी खबर है। क्योंकि जो लोग दिल्ली मेट्रो से अपनी यात्रा का पूरा करते हैं। वे 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन कुछ रुटों पर सफर नहीं कर सकेंगे। यह फैसला सुरक्षा कारणों की वजह से लिया गया है। इसके लिए दिल्ली मेट्रो का नया शेड्यूल भी जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2022) पर दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में आंशिक रूप से बदलावा होगा।
दी गई सूचना के अनुसार, दिल्ली मेट्रो की लाइन -2 (हुडा सिटी सेंटर – समयपुर बादली) पर सेवाओं को 26 जनवरी, 2022 (गणतंत्र दिवस) पर बदला जाएगा। यह दिल्ली पुलिस के निर्देश के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत किया जा रहा है। इसके अलावा 25 जनवरी की सुबह 6 बजे से 26 जनवरी 2021 की दोपहर 2 बजे तक सभी मेट्रो पार्किंग स्थल बंद रहेंगे।
यहां चेक करें नया शेड्यूल
- लाइन 2 (हुडा सिटी सेंटर – समयपुर बादली) केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों सेवाएं दोपहर 12:00 बजे तक बंद रहेगा।
- केंद्रीय सचिवालय स्टेशन का उपयोग केवल लाइन 2 और लाइन 6 के बीच यात्रियों के इंटरचेंज के लिए किया जाएगा।
- पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सुबह 08:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रहेगा।
- 25 जनवरी को सुबह 06.00 बजे से 26 जनवरी, 2022 को दोपहर 2.00 बजे तक ऑल-मेट्रो पार्किंग स्थल भी बंद रहेंगे।
29 जनवरी को भी यहां बंद रहेगी मेट्रो
बीटिंग रिट्रीट समारोह के अंतर्गत 29 जनवरी 2022 को केंद्रीय सचिवालय और लाइन 2 (हुडा सिटी सेंटर – समयपुर बादली) के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर 02.00 बजे से शाम 06.30 बजे तक नहीं चलेगी। हालांकि, इस अवधि के दौरान केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर लाइन 2 से लाइन 6 (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह) और इसके विपरीत यात्रियों के इंटरचेंज की अनुमति होगी। इन स्टेशनों पर शाम साढ़े छह बजे सामान्य सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।