देश की 130 करोड़ आबादी को कोरोना वैक्सीन देने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। सरकार ने वैक्सीनेशन के लिए गाइडलाइन जारी की है इसमें पहले से रजिस्टर्ड लोगों को ही वैक्सीन लगाने की बात कही गई है। पहले चरण में 30 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा। इनमें 50 साल और इससे अधिक उम्र के 26.5 करोड़ लोग होंगे।
सरकार ने जानकारी दी है कि 12 तरह के फोटो आईडेंटिटी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। Co-WIN (CoWIN) नाम के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आवेदन करने वालों को ट्रैक किया जा सकेगा।
इनमें वोटर आईडी, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पेंशन डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं। रजिस्ट्रेशन Co-WIN website ((लिंक अभी सक्रिय नहीं है) पर होगा। मोबाइल पर Co-WIN App डाउनलोड करके भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।
सरकार ने नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी है। सरकार मॉडर्ना (अमेरिका) के इमरजेंसी यूज की तैयारी में है। इस वैक्सीन के लिए इस महीने के अंत तक अप्रूवल मिल सकता है।
इनके अलावा फाइजर (अमेरिका), ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका (ब्रिटेन), कोवैक्सिन (भारत), स्पुतनिक V (रूस) के जरिए भी जल्द वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है।
उम्मीद की जा रही है कि नए साल की शुरुआत में देश में कोरोना की वैक्सीन आ जाएगी। इनके रेट्स क्या होंगे यह भी तभी पता चल सकेगा। एक दिन में प्रत्येक सत्र में 100-200 लोगों का टीकाकरण होगा। टीका देने के बाद 30 मिनट तक निगरानी की जाएगी। टीकाकरण स्थल पर एक समय में केवल एक व्यक्ति को अनुमति होगी।

