Ration Card Grievances, PDS related infrormation: राशन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसके जरिए सरकार द्वारा सब्सिडी पर अनाज खरीदा जा सकता है। यह कार्ड एक अहम सरकारी दस्तावेज के रूप में भी मान्य है। अक्सर देखा गया है कि राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने के बावजूद कई लोगों को कई महीनों तक राशन कार्ड नहीं मिल पाता। आवेदनकर्ता विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटते रह जाते हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं मिलता।

आप पात्रार हैं और राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने के बावजूद आपको महीनों बाद भी कार्ड न मिले तो इसका मतलब या तो आपके आवेदन में ही कोई खामी है या फिर सरकारी सिस्टम की ही लेट लतीफी है। अगर आवेदन में खामी है तो आप इसे दुरुस्त करवाएं आपका कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं अगर इसके बावजूद आपको कार्ड नहीं मिलता तो आप इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

राशन कार्ज राज्य सरकारों द्वारा जारी किया जाता है तो आप अपने राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा आप सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आप अपने राज्य का टोल फ्री नंबर नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल के इस लिंक https://nfsa.gov.in/portal/State_UT_Toll_Free_AA पर विजिट कर पा सकते हैं।

इसके अलावा आप प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं और इसके लिए आपको दिल्ली जाने की जरूरत नहीं। इसके लिए आपको पीएमओ इंडिया की वेबसाइट https://www.pmindia.gov.in/en/interact-with-honble-pm/ पर विजिट करना होगा। यहां आपको ‘Write to the Prime Minister’ विकल्प नजर आएगा। इस पर क्लिक कीजिए।

क्लिक करते के साथ ही एक नया टैब खुल जाएगा। इस टैब में आपको एक फॉर्म नजर आएगा। इस फॉर्म में कुछ जानकारियां मांगी जाती है। नाम, पते के अलावा आपका मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी, कम्पलेंट कैटगिरी और आप किस तरह की शिकायत करना चाहते हैं ये जानकारियां सबसे महत्वपूर्ण हैं। इन्हें ध्यान से भरें। सभी जानकारियां भरने के बाद आपको ‘Submit’ पर क्लिक कर देना है। इस तरह आप किसी भी सरकारी विभाग की शिकायत कर सकते हैं।