Saharanpur Beas Special Train: राधा स्वामी सत्संग में जाने की प्लानिंग कर रहे श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज है। उत्तर रेलवे ने सत्संग में जाने वालों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए सहारनपुर जंक्शन और ब्यास जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 04565) सहारनपुर जंक्शन से 21 मार्च 2025 को चलाई जाएगी जबकि ब्यास जंक्शन से गाड़ी संख्या 4566 का संचालन 23 मार्च 2025 को किया जाएगा। आइए आपको बताते हैं इन ट्रेनों के चलने का समय और स्टॉपेज…
ट्रेन संख्या 04565 सहारनपुर जंक्शन से ब्यास जंक्शन – 21 मार्च 2025
| रेलवे स्टेशन | आगमन | प्रस्थान |
| सहारनपुर जंक्शन | – | 20.50 |
| ब्यास जंक्शन | 2.15 | – |
इन स्टेशनों पर रुकेगी सहारनपुर से ब्यास जाने वाली ट्रेन: यह ट्रेन यमुनानगर – जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट, लुधियाना जंक्शन, जलंधर शहर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 04566 ब्यास जंक्शन से सहारनपुर जंक्शन – 23 मार्च 2025
| रेलवे स्टेशन | आगमन | प्रस्थान |
| ब्यास जंक्शन | – | 15.00 |
| सहारनपुर जंक्शन | 20.20 | – |
इन स्टेशनों पर रुकेगी ब्यास से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन: यह ट्रेन जलंधर शहर, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट, जगाधरी वर्कशॉप, यमुनानगर – जगाधरी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
Vande Bharat Express: अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी वंदे भारत, दो मिनट का होगा स्टॉपेज
