Holi Special Trains: उत्तर मध्य रेलवे ने होली के त्योहार को देखते हुए जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन से हावड़ा और अमृतसर से कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इन दोनों ट्रेनों से यूपी और बिहार के यात्रियों को फायदा मिलेगा। आइए आपको बताते हैं क्या हैं इन दोनों ट्रेनों के टाइम और स्टॉपेज…

03007 / 03008 हावड़ा – खातीपुरा – हावड़ा होली स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 03007 नौ और 16 मार्च 2025 को हावड़ा रेलवे स्टेशन से शाम के 18.00 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी। यह ट्रेन प्रयागराज, गोविंदपुरी, इटावा, फतेहाबाद, शमशाबाद टाउन, आगरा कैंट होते हुए अगले दिन रात में 23.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 03008 खातीपुरा रेलवे स्टेशन से 11 और 18 मार्च को सुबह के 5.30 बजे अपनी यात्रा की शुरुआत करेगी और आगरा कैंट, शमशाबाद टाउन, फतेहाबाद, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज होते हुए अगले दिन दोपहर 15.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। 

आगमन – ट्रेन संख्या 03007प्रस्थान – ट्रेन संख्या 03007रेलवे स्टेशनआगमन – ट्रेन संख्या 03008प्रस्थान – ट्रेन संख्या 03008
18.00हावड़ा15.15
10.0010.05प्रयागराज21.2021.25
12.5012.55गोविंदपुरी18.4018.45
14.4014.42इटावा15.4515.47
16.0816.10फतेहाबाद11.1311.15
16.3316.35शमशाबाद टाउन10.4310.45
18.1018.15आगरा कैंट10.0510.10
23.30खातीपुरा05.30

05734 / 05733 कटिहार – अमृतसर – कटिहार होली स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 05734 का संचालन 6 मार्च और 27 मार्च को बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन से सुबह के 11.40 बजे किया जाएगा। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, इटावा, अलीगढ़, खुर्जा होते हुए तीसरे दिन 00.10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (गाड़ी संख्या 05733) 8 मार्च और 29 मार्च 2025 को अमृतसर रेलवे स्टेशन से सुबह के 4.20 बजे अपना सफर शुरू करेगी। अमृतसर से चलने के बाद यह स्पेशल ट्रेन खुर्जा, अलीगढ़, इटावा, कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन दोपहर में 15.00 बजे कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

आगमन – ट्रेन संख्या 05734प्रस्थान – ट्रेन संख्या 05734रेलवे स्टेशनआगमन – ट्रेन संख्या 05733प्रस्थान – ट्रेन संख्या 05733
11.40कटिहार15.00
6.306.40कानपुर सेंट्रल20.0020.10
8.158.17इटावा17.3317.35
10.3310.35अलीगढ़15.4015.42
11.4011.45खुर्जा15.0015.05
00.10अमतृसर4.20

Holi Special Trains for Bihar: होली पर उत्तर रेलवे चलाएगा ये स्पेशल ट्रेन, देखिए लिस्ट