अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, हम आपको बता रहे हैं  एक ऐसा प्लान जिसमें आपको 3 करोड़ तक का कवरेज मिलेगा और इसके साथ और कई सुविधाएं आपको मिलेंगी। दरअसल हम बात कर रहे हैं Max Bupa के ‘Health Premia’ प्लान की।

इस प्लान के तहत अस्पताल में भर्ती, ओपीडी, डायग्नोस्टिक्स, व्यक्तिगत स्वास्थ्य कोचिंग फार्मेसी जैसी कई​सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा इसमें इसमें किसी विशेष बीमारी के लिए कवर मिलने का ज्यादा से ज्यादा एक साल है। वहीं इंडस्ट्री में यह 24-48 महीने होता है।

कंपनी के अनुसार, हेल्थ प्रेमिया में एडल्ट्स  के साथ-साथ पहले दिन से बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच, दुनिया भर में मातृत्व कवर और नवजात शिशु को बिना किसी अतिरिक्त प्रीमियम के कवर जैसी सुविधाएँ दी जाती हैं। यह प्रोडक्ट सभी के लिए बीमा राशि और एक फ्लोटर कवर के साथ 19 रिश्तों को कवरेज प्रदान करता है जो सभी के लिए सामान्य है। इस प्लान में साइबर नाइफ और रोबोट सर्जरी, लेजर उपचार और बेरियाट्रिक सर्जरी भी शामिल हैं।हाईयर कवरेज प्लान: मेडिकल हिस्ट्री वाला कोई भी शख्स तीन करोड़ तक का कवरेज प्लान ले सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय कवरेज : विदेश यात्रा के मामले में, किसी को अंतरराष्ट्रीय बीमा राशि को दोगुना करने का विकल्प मिलता है। यदि कोई यूएसए या कनाडा की यात्रा कर रहा है, तो आप बढ़ी हुई भौगोलिक कवरेज का विकल्प चुन सकते हैं।

[bc_video video_id=”6080364326001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

रीफिल बेनिफिट: ऐसे समय होते हैं जब कोई बीमार पड़ सकता है और वर्ष में एक से अधिक बार अस्पताल में भर्ती हो सकता है। जब एक पॉलिसी वर्ष में एक ही या अलग-अलग बीमारी के हमले होते हैं, तो बीमित राशि को फिर से भरा जाता है और फिर से उपलब्ध कराया जाता है।

क्रिटिकल इलनेस कवर:  इस प्लान में कैंसर, ओपन हार्ट सर्जरी, किडनी फेल्योर, स्ट्रोक आदि जैसी 20 बड़ी गंभीर बीमारियों के खिलाफ एक वैकल्पिक कवरेज मिलता है। इनमें से किसी भी बीमारी के पहले निदान पर, एक बार में एकमुश्त राशि के रूप में एक अतिरिक्त कवरेज मिलता है।