Mahindra eXUV300: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग में बीते कुछ समय में तेजी देखने को मिली है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के चलते भी कई लोग इलेक्ट्रिक व्हीक्ल का रुख कर रहे हैं। अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा जल्द अपनी XUV300 कार को इलेक्ट्रिक वेरिएंट के साथ लॉन्च करने जा रही है।

इस मॉडल को 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। इस कार को पहले 2021 के मध्य तक लॉन्च करने की योजना थी पर कोवि-19 महामारी के चलते लगाए प्रतिबंधों के कारण लॉन्च में देरी हुई है। eXUV300 को 2022 की पहली छमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Kia Sonet: 94 हजार रुपये की डाउनपेमेंट के बाद घर ले जाएं ये कार, इतनी चुकानी होगी EMI

यह सीधे तौर पर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक व्हीक्ल, Tata Nexon EV को टक्कर देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो eXUV300 सिंगल चार्ज पर 375km की इलेक्ट्रिक रेंज ऑफर करेगी। इसमें 80 kWh तक की बैटरी कैपेसिटी और 60 kW से 280 kW तक की इलेक्ट्रिक मोटर को मिलेगी।

यह कार Tata Nexon EV (सिंगल चार्ज पर 312km का दावा) से ज्यादा है। Tata Nexon EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14 लाख रुपए  के करीब है। ऐसे में इस कार की प्राइसिंग भी eXUV300 के लोअर वेरिएंट में ड्राइविंग रेंज (200 किमी से 250 किमी) हो सकती है। हालांकि यह टॉप वेरिएंट के मुकाबले दाम में भी कम होगी।