LPG Gas Cylinder Insurance Cover: क्या आपको पता है कि आपके एलपीजी गैस सिलेंडर पर इन्श्योरेंस कवर मिलता है? गैस सिलेंडर से होने वाली दुर्घटनाओं पर आपको 40 से 50 लाख रुपये का कवर मिलता है। ऑयल कंपनियां ग्राहकों को इसकी सुविधा देती है। ऑयल कंपनियों की वेबसाइट्स पर इस दुर्घटना बीमा के बारे में जानकारी दी गई है। अगर किसी शख्स की गैस सिलेंडर दुर्घटना की वजह से मौत हो जाती है तो उसके परिजनों को 50 लाख रुपये दिए जाते हैं जबकि घायल पर 40 लाख रुपये। आपको यह बीमा कवार एकदम मुफ्त मिलता है।
जानकारी के अभाव में उपभोक्ता इसका फायदा नहीं उठा पाते। हालांकि इस कवर के लिए भी कुछ नियम व शर्ते हैं। मसलन पंजीकृत आवास पर गैस सिलेंडर दुर्घटना पर ही यह कवर दिया जाता है। परिवार के अन्य सदस्य भी इसके दायरे में आते हैं। अगर किसी के साथ कभी ऐसी दुर्घटना हो जाए तो उसे तय प्रक्रिया का पालन करना होता है।
अगर आपके घर में ऐसा हादसा हो जाए तो आपको अपने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर को इसकी सूचना देनी होती है और फिर वह इस संबंध में बीमा कंपनी को जानकारी देगा और आगे की प्रक्रिया को पूरा करवाएगा। इसके बाद आपसे एफआईआर की कॉपी, मृत्यु रिपोर्ट और घायलों के इलाज के खर्च का बिल से संबंधित दस्तावेज मांगे जाएंगे।
इन्हें मुहैया करवाकरक आप आसानी से इंश्योरेंस क्लेम कर सकेंगे। बता दें कि सिलेंडर की एक्सपायरी डेट चेक करने के बाद ही गैस सिलिंडर खरीदें। अक्सर लोग बिना इसे देखे ही सिलिंडर खरीद लेते हैं। हादसे की सूरत में एक्सपायरी डेट वाले गैस सिलिंडर पर कंपनियां क्लेम देने से मना कर देती है।