LIC’s Aadhaar Shila: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ‘आधार शिला’ महिलाओं के लिए स्पेशल बीमा पॉलिसी है। यह रिटर्न एंडोमेंट पॉलिसी है। इसके साथ ही यह एक नॉन लिंक्ड पॉलिसी है। इस वजह से इस पॉलिसी का शेयर मॉर्केट से कोई संबंध नहीं है। इस प्लान में कम अवधि में निवेश कर पॉलिसीधारक को कई फायदे मिलते हैं।
एलआईसी को सबसे भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनी माना जाता है। इसमें निवेश करने वाले अपने पैसे को सुरक्षित मानते हैं। एलआईसी ग्राहकों को अलग-अलग पॉलिसी ऑफर करती है। कंपनी की हर पॉलिसी में कुछ न कुछ खास होता है। यह पॉलिसी महिलाओं और उनकी जरूरतों को देखते हुए डिजाइन की गई है।
यह पॉलिसी विशेषकर उन महिलाओं के लिए तैयार की गई है जिनके पास भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा दिया गया आधार कार्ड है। पॉलिसीधारक को इसमें बोनस के अलावा मृत्यु लाभ भी मिलता है। वहीं जीवित रहने पर मेच्योरिटी पर निश्चित राशि दी जाती है।
अगर किसी पॉलिसीधारक की पॉलिसी लेने के पहले पांच साल के दौरान होने पर मृत्यु पर होने वाला लाभ (बीमा राशि का 110% राशि) दिया जाता है। इसके अलावा मेच्योरिटी से पहले मृत्यु होने पर नॉमिनी को मृत्यु पर मिलनेवाला बीमित रकम के साथ लॉयल्टी एडिसन्स (बीमा राशि का 110% + लॉयल्टी एडिसन्स) दिया जाता है। पहले पांच साल प्रीमियम अच्छी तरह से भरने और मेच्योरिटी पूरी होने पर लॉयल्टी एडिसन्स दिया जाता है। इस पॉलिसी में ग्राहकों को लोन सुविधा दी भी दी जाती है।
आयु: 8 से 55 वर्ष
पॉलिसी अवधि: 10-20 वर्ष
मैचुरिटी पर आयु: 70 वर्ष
बीमित रकम: न्यूनतम- 75,000
अधिकतम- 3,00,000
प्रीमियम भुगतान की अवधि: चुने गए पालिसी अवधि तक
पेमेंट भुगतान मोड: वार्षिक, अर्ध वार्षिक, त्रैमासिक या मासिक
इस पॉलिसी में रिवाइवल ऑफ लॅप्स्ड पॉलिसी के तहत, अनपेड प्रीमियम दो वर्षों के भीतर उपलब्ध है। इस पॉलिसी में ग्राहकों को वैकल्पिक एक्सीडेंटल लाभ राइडर भी मिलता है। यानि कि एक्सीडेंटल मृत्यु पर नॉमिनी को मूल बीमा राशि के बराबर अतिरक्त राशि दी जाएगी। यह पॉलिसी महिलाओं को कम प्रीमियम में बेहतरीन रिटर्न पेश करती है ऐसे में यह महिलाओं के लिए एक बेहतरीन पॉलिसी कही जा सकती है।