आज नए साल का पहला दिन है। यानी 1 जनवरी 2020, पर आज भी विभिन्न ट्रेनों का आवागमन प्रभावित है। भारतीय रेल ने 350 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर रखी हैं। इनमें 240 गाड़ियां पूरी तरह कैंसल हैं, जबकि 112 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द हैं।
हालांकि, रेलवे ने इन सभी के रद्द और आंशिक रद्द होने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं किया है। पर जानकारों की मानें तो कुछ कोहरे-ठंड के चलते रद्द हैं, जबकि कुछ को तकनीकी कारणों से रद्द किया गया है। वहीं, शेष अन्य वजहों से कैंसल की गई हैं।
आपको रद्द और आंशिक तौर पर रद्द गाड़ियों की सूचना मिल जाए, लिहाजा हम नीचे कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर कर रहे हैं। इनमें दोनों ही तरह की गाड़ियां हैं। आप इनमें ट्रेन के नाम, रूट और नंबर देख सकते हैं।
फिर भी अगर इनमें आपकी ट्रेन नहीं मिलती है, तब रेलवे की आधिकारिक साइट या फिर मोबाइल ऐप्लीकेशन का रुख कर सकते हैं। वहां आपको रद्द और आंशिक तौर पर कैंसल ट्रेनों की पूरी लिस्ट मिल जाएगी।