Delhi to Bihar Holi Special Train List: होली के त्योहार पर रेल यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बिहार के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। उत्तर रेलवे द्वारा जारी की गई लिस्ट में जिन स्टेशनों से बिहार में विभिन्न जगहों पर जाने के लिए ट्रेन प्लान की गई हैं, उनमें नई दिल्ली जक्शंन, आनंद विहार टर्मिनल, रांची, गोरखपुर, अमृतसर, ऋषिकेश, सरहिंद शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं उत्तर रेलवे द्वारा होली पर बिहार के लिए किन ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है।
क्रम | ट्रेन संख्या | होली स्पेशल ट्रेन का नाम (Holi Special Train 2025 for Bihar) |
1 | 04066 / 04065 | नई दिल्ली – सहरसा – नई दिल्ली आरक्षित होली स्पेशल ट्रेन |
2 | 04030 / 04029 | आनंद विहार – मुजफ्फरपुर – आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन |
3 | 04062 / 04061 | दिल्ली – पटना – दिल्ली सुपरफास्ट होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन |
4 | 04602 / 04602 | अमृतसर – सहरसा – अमृतसर सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन |
5 | 04502 / 04501 | सरहिंद – जयनगर – सरहिंद सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन |
6 | 04302 / 04301 | ऋषिकेश – मुजफ्फरपुर – ऋषिकेश आरक्षित होली स्पेशल ट्रेन |
7 | 03697 / 03697 | गया – दिल्ली – गया सुपरफास्ट एक्सप्रेस होली स्पेशल ट्रेन |
8 | 04014 / 04013 | नई दिल्ली – जयनगर – नई दिल्ली आरक्षित होली स्पेशल ट्रेन |
9 | 04028 / 04027 | आनंद विहार – जोगबनी – आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन |
10 | 04018 / 04017 | आनंद विहार – मुजफ्फरपुर – आनंद विहार आरक्षित होली स्पेशल ट्रेन |
11 | 04070 / 04069 | आनंद विहार – राजगीर – आनंद विहार सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन |
12 | 04064 / 04063 | नई दिल्ली – गया – नई दिल्ली सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन |
13 | 05734 / 05733 | कटिहार जंक्शन – अमृतसर – कटिहार होली स्पेशल ट्रेन |
14 | 02883 / 02884 | रांची – गोरखपुर – रांची होली स्पेशल ट्रेन |
Holi Special Train 2025 for Bihar: क्या है स्पेशल ट्रेनों का समय?
02883 / 02884 – रांची – गोरखपुर – रांची होली स्पेशल ट्रेन – रांची से वाराणसी के रास्ते गोरखपुर को जाने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 02883 का संचालन 12 मार्च को रात के 23.55 बजे किया जाएगा। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11.45 बजे वाराणसी और शाम 19.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वाराणसी से रांची जाने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 02884 का संचालन 14 मार्च को सुबह 11.00 बजे वाराणसी से किया जाएगा। यह ट्रेन शाम 18.15 बजे वाराणसी और अगले दिन सुबह साढ़े पांच बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन शाम 18.15 बजे वाराणसी और अगले दिन सुबह साढ़े पांच बजे रांची पहुंचेगी। अपने रूट पर यह ट्रेन मूरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, डीडीयू जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, औंडिहार, मऊ, बेल्थरा, सलेमपुर, भटनी और देवरिया रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।
05734 / 05733 – कटिहार जंक्शन – अमृतसर – कटिहार होली स्पेशल ट्रेन – कटिहार से अमृतसर के बीच प्लान की गई ट्रेन संख्या 05734 का संचालन 6 मार्च से 27 मार्च 2025 के बीच हर गुरुवार को किया जाएगा। यह ट्रेन 11.40 बजे कटिहार से चलेगी और तीसरे दिन रात में 00.10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। अमृतसर से कटिहार के लिए प्लान की गई ट्रेन संख्या 05733 8 मार्च से 29 मार्च 2025 के बीच हर शनिवार को सुबह 4.20 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर में 15.00 बजे कटिहार पहुंचेगी। अपने रूट पर यह ट्रेन नौगछिया, थाना बिहपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, इटावा, अलीगढ़, खुर्जा, हापुड़, मेरठ, मुज्जफरनगर, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जलंधर और ब्यास जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
04064 / 04063 – नई दिल्ली – गया – नई दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन – ट्रेन संख्या 04064 का संचालन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 6,10, 13, 17 मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे किया जाएगा। यह ट्रेन अगले दिन रात में 1.50 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04063 सुबह के 6.40 बजे गया से चलेगी और रात में 23.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। गया से इस ट्रेन का संचालन 7, 11, 14 और 18 मार्च 2025 को किया जाएगा। अपने रूट पर यह ट्रेन डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू जंक्शन, प्रयागराज, गोविंदपुरी पर रुकेगी।
04070 / 04069 आनंद विहार टर्मिनल – राजगीर – आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन – इन दोनों ट्रेनों का संचालन आनंद विहार और राजगीर रेलवे स्टेशन से 7, 11, 14 और 18 मार्च को किया जाएगा। यह ट्रेन रात में 00.20 बजे आनंद विहार से चलेगी और शाम को 19.50 बजे राजगीर पहुंचेगी। राजगीर से यह ट्रेन रात में 23.30 बजे चलेगी और अगले दिन 19.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
04018 / 04017 आनंद विहार – मुजफ्फरपुर – आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित होली स्पेशल ट्रेन – ट्रेन संख्या 04018 आनंद विहार रेलवे स्टेशन से 6, 13, 20 मार्च को सुबह नौ बजे किया जाएगा। यह ट्रेन अगले दिन सुबह छह बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04017 का संचालन मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से 7, 14 और 21 मार्च को सुबह के साढ़े सात बजे किया जाएगा। यह ट्रेन अगले दिन सुबह छह बजे आनंद विहार पहुंचेगी। अपने रूट पर इन दोनों ट्रेनों को गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, सगौली और बापूधाम मोतीहारी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
04066 / 04065 नई दिल्ली – सहरसा – नई दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन – ट्रेन संख्या 04066 का संचालन 6,10,13,17 मार्च को 21.35 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04065 सहरसा रेलवे स्टेशन से 7, 11, 14 और 18 मार्च को रात 23.55 बजे से चलेगी और अगले दिन 23.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।