PM Kisan Samman Nidhi e-KYC : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अभी तक किसानों को ई-केवाईसी 31 मार्च 2022 तक करानी थी। लेकिन सरकार ने इसे बढ़कार 22 मई 2022 कर दिया है। ऐसे में जो किसान ई-केवाईसी नहीं होने की वजह से परेशान हो रहे थे। उनके लिए ये राहत की खबर है।
PM Kisan की वेबसाइट पर दी गई जानकारी – ई-केवाईसी की लास्ट डेट बढ़ने की जानकारी पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। जिसके अनुसार 11वीं किस्त के लिए किसान 22 मई 2022 तक अपनी ई-केवाईसी करा सकते है।
साल में तीन किस्तों में मिलते हैं 6 हजार रुपये – पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम में किसानों को हर 4 महीने पर 2 हजार रुपये की राशि दी जाती है। इस राशि के जरिए किसान खेती के लिए जरूरी बीज, खाद्य और पानी लगाने के लिए डीजल की व्यवस्था करते हैं। आपको बता दें सरकार की ओर से अभी तक 10 किस्त जारी की जा चुकी है। वहीं अप्रैल में पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी की जा सकती है।
ऐसे करा सकते हैं eKYC
>> ई- केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
>> यहां फॉर्मर कॉनर पर ekyc का ऑप्शन दिखाई देगा।
>> eKYC विकल्प पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद नया पेज ओपेन होगा।
>> अब आपको अपना आधार नंबर डालना होगा।
>> इसके बाद में आपको इमेज कोड एंटर करके सर्ट बटन पर क्लिक करना है।
>> इसके बाद मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करें।
>> सबमिट होने के बाद से डिटेल्स पूरी तरह से वैलिड होंगी तो आपका ईकेवाईसी का प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
>> अगर जानकारी सही नहीं हुई तो इनवैलिड लिखा हुआ दिखाई देगा।
>> जिसके बाद आप आधार कार्ड सेवा केंद्र पर जाकर ठीक करा सकते हैं।