Delhi Chief Ministers List: दिल्ली में नई सरकार का गठन हो चुका है। बीजेपी की रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। रेखा गुप्ता से पहले मुख्यमंत्री बीजेपी के सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी की आतिशी दिल्ली का सीएम पद संभाल चुकी हैं। आइए जनसत्ता डॉट कॉम के इस आर्टिकल में आपको बताते हैं अब तक कौन-कौन रह चुका है दिल्ली का मुख्यमंत्री…
क्रम संख्या | मुख्यमंत्री का नाम | पार्टी | कार्यकाल | विधानसभा सीट |
1 | ब्रह्म प्रकाश | कांग्रेस | 1952 – 1955 | नांगलोई जाट |
2 | गुरमुख निहार सिंह | कांग्रेस | 1955 – 1956 | दरियागंज |
3 | मदन लाल खुराना | बीजेपी | 1993 – 1996 | मोती नगर |
4 | साहिब सिंह वर्मा | बीजेपी | 1996 – 1998 | शालीमार बाग |
5 | सुषमा स्वराज | बीजेपी | 1998 – 1998 | – |
6 | शीला दीक्षित | कांग्रेस | 1998 – 2013 | नई दिल्ली</td> |
7 | अरविंद केजरीवाल | आप | 2013 – 2014 | नई दिल्ली |
8 | राष्ट्रपति शासन | – | 2014 – 2015 | – |
9 | अरविंद केजरीवाल | आप | 2015 – 2024 | नई दिल्ली |
10 | आतिशी मार्लेना | आप | 2024 – 2025 | कालकाजी |
11 | रेखा गुप्ता | बीजेपी | 2025 – | शालीमार बाग |
दिल्ली का पहला मुख्यमंत्री कौन था?
चौधरी ब्रह्म प्रकाश दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री बने। उन्होंने साल 1952 से 1955 दिल्ली के सीएम की कुर्सी संभाली। ब्रह्म प्रकाश के बाद कांग्रेस पार्टी के ही गुरमुख निहाल सिंह ने नवंबर 1955 से 1956 तक दिल्ली की कमान संभाली।
इसके बाद दिल्ली को साल 1993 में मुख्यमंत्री मिला। बीजेपी के मदन लाल खुराना दिसंबर 1993 से अक्टूबर 1996 तक दिल्ली के सीएम रहे। मदन लाल खुराना के बाद साहिब सिंह वर्मा ने फरवरी 1996 तक दिल्ली की कमान संभाली। साहिब सिंह वर्मा – नई दिल्ली विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक प्रवेश वर्मा के पिता है।
दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी?
बीजेपी ने अपने पांच सालों में तीन मुख्यमंत्री बदले। साहिब सिंह वर्मा के बाद सुषमा स्वराज को दिल्ली की कमान दी गई, वह दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। सुषमा स्वराज को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली का सीएम बनाया गया था। वह 12 अक्टूबर 1998 से 03 दिसंबर 1998 तक दिल्ली की सीएम रहीं। इसके बाद हुए चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी और फिर शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम बनीं।
सबसे लंबे समय तक दिल्ली की सीएम रहीं शीला दीक्षित
कांग्रेस पार्टी की शीला दीक्षित ने 29 अक्टूबर 2008 को दिल्ली के सीएम पद की शपथ ली और फिर वो 28 दिसंबर 2013 तक इस पद पर बनी रहीं। उन्होंने कुल तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शीला दीक्षित के बार अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। वह भी कुल तीन दिल्ली के सीएम बने। केजरीवाल के बाद कुछ महीनों के लिए आम आदमी पार्टी की आतिशी ने दिल्ली का सीएम पद संभाला। इस समय रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम हैं।