भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स आधुनिक तकनीक के साथ पेश हो रहे हैं। टू-व्हीलर निर्माता कंपनियों से लेकर स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी ई-स्कूटर्स की पेशकश कर रही हैं। लेकिन ई- स्कूटर्स के दाम अधिक होने के कारण लोगों ये वाहन खरीद नहीं पा रहे हैं। हालाकि इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बाजार में कई ऐसे ई- स्कूटर्स हैं, जो आपको सस्ते में मिल जाएंगे। इसके साथ ही अच्छी रेंज और आधुनिक फीचर्स जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
Bounce Infinity E1
यह भारत की पहली ऐसी ई- स्कूटर है, जो स्वैपिंग तकनीक से लैस होगा। हालाकि अब कई ई- स्कूटर्स में यह तकनीक दी जा रही है, जिसमें हाल ही में लॉन्च हुए यामाहा का नियो भी शामिल है। यह बिना बैटरी के 45,099 रुपये (एक्स शोरूम के अनुसार) और बैटरी के साथ इसकी कीमत 68,999 रुपये होगी। यह 1500 W का मोटर पावर, 85 km की ड्राइविंग रेंज 65 kmph के रफ्तार से देती है। इसमें लिथियम आयन बैटरी है, जिसे 4 घंटे में 100 फीसद चार्ज किया जा सकता है।
Hero Electric Optima
इस स्कूटर की बात करें तो यह बैटरी के साथ 51,440 की शुरूआती कीमत से लेकर 67,440 के प्राइज पर आती है। इसकी रेंज भी 85 km है, जो 25 किलोमीटर टॉप स्पीड से चलती है। इसे चलाने के लिए डीएल की जरूरत नहीं होती है। इसमें लिथियम आयन बैटरी है, जो 250 W पावर जनरेट करता है और चार्ज करने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है।
Hero Electric Flash
हीरो फ्लैश की कीमत 46,640 रुपये से लेकर 59,640 रुपये दी गई है। इसे भी चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है। साथ ही 85 km की रेंज सिंगल चार्ज पर देती है। इसमें 51.2 V/30 Ah का लिथियम आयन बैटरी है, जो चार्ज करने में 4 से 5 घंटे का समय लेती है, इसे घर के प्लग से चार्ज किया जा सकता है। यह 250 W का पावर जनरेट करती है और 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड देती है।
Ampere Magnus
एमपियर मैगनस की शुरूआती कीमत 65,999 एक्स शो-रूम के अनुसार दी गई है। इसमें 60 V/28 Ah की कैपिसिटी वाला लिथियम आयन बैटरी दिया गया है। यह 12000 वाट का मोटर पावर जनरेट करता है, जो 50±3 kmph तक की टॉप स्पीड का दावा करता है। वहीं यह सिंगल चार्ज में 84 km की रेंज देती है।
Raftaar Electrica
यह 48,540 रुपये एक्स शोरूम के साथ आता है। इसमें 250 W का मोटर पावर दिया गया है, जो 25 किलोमीटर की टॉप स्पीड देता है। इसमें VRLA बैटरी दी गई है, जो चार्ज करने में 4 से 5 घंटे का समय लेता है। यह सिंगल चार्ज में 100 km रेंज की पेशकश करता है।
Avon E Scoot
इसकी कीमत भारत में एक्स शोरूम के अनुसार 45,000 है। यह 215 W का पावर देता है, जिसमें बैटरी टाइप VRLA दिया गया है। यह 24 किलोमीटर प्रति घंटे का रफ्तार देता है। बैटरी को चार्ज करने में 6-8 Hours का समय लगता है। यह सिंगल चार्ज में 65 km स्पीड देती है।