सेकेंड हैंड वाहन खरीदने से पहले आप उसकी कीमत, मॉडल और कंडीशन देखते हैं। अगर ये तीनों चीज आपकी उम्मीद के अनुरुप होती हैं। तो आप सेकेंड हैंड वाहन की डील फाइनल कर देते हैं। लेकिन यहां हम आपको रोकना चाहेंगे। अगर आप इन तीनों चीजों के आधार पर ही सेकेंड हैंड वाहन की डील फाइनल कर रहे हैं। तो आपको आगे चलकर तगड़ा नुकसान हो सकता है और आप पर आरटीओ के द्वारा मोटा फाइन लगा सकता है। आइए जानते हैं सेकेंड हैंड वाहन खरीदते समय कौन सी बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
ये डॉक्यूमेंट है जरूरी – सेकेंड हैंड वाहन खरीदने से पहले कीमत, मॉडल और उसकी कंडीशन जानना जरूरी है। लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है। सेकेंड हैंड वाहन से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी करना। अगर आप आरसी और बिना इंश्योरेंस के सेकेंड हैंड वाहन खरीद कर रोड़ पर चलाएंगे। तो आपका चालान कट सकता है। इसलिए जब भी आप सेकेंड हैंड वाहन खरीदे तो उसकी आरसी को अपने नाम पर जरूर ट्रांसफर करा लें।
ऐसे करें ऑफलाइन ट्रांसफर – आरटीओ ऑफिस जाकर आपको बताया गया सारा प्रोसेस करें, यहां आपको सभी डॉक्यूमेंट और प्रोसेसिंग फीस देना होगी। इसके बाद आपको तारीख बताई जाएगी, उस दिन जाकर आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। आपको गाड़ी बेचने के 14 दिन के अंदर आरसी ट्रांसफर कराना जरूरी होता है। ये प्रोसेस 30 दिन में कम्पलीट होकर, RC स्मार्ट कार्ड के रूप में बनकर आपको दिए गए एड्रेस पर मिल जाता है। अगर वाहन को एक स्टेट से दूसरे स्टेट में ट्रांसफर कर रहे हैं तो फॉर्म 28 का उपयोग किया जाता है।
ऑनलाइन RC ट्रांसफर करने का तरीका
>> सबसे पहले आपको परिवहन विभाग की वेबसाइट https://parivahan.gov.in/parivahan/ जाना होगा।
>> यहां आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस की मदद से अकाउंट बनाना होगा।
>> अकाउंट बनने के बाद ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करें। यहां आपको व्हीकल रिलेट सर्विस का ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा।
>> इसके बाद आपके सामने APPLICATION FORM खुलेगा, जहां आपको अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डाल कर OTP आपके मोबाइल नंबर पर ही आएगा।
>> ओटीपी दर्ज करने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा। इसमें आपको Transfer of Ownership ऑप्शन पर क्लिक करना है और सबमिट करना होगा।
>> सबमिट करके बाद आपके सामने फॉर्म आएगा, यहां आपको वाहन का रजिस्ट्रेशन की जानकारी देनी होगी।
>> अब आपको फॉर्म सबमिट करना है। इसके बाद अपनी इच्छानुसार RTO ऑफिस से अपॉइंटमेंट की तारीख ले सकते हैं।