रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अगले साल के पहले महीने जनवरी 2022 में बैंक की होने वाली छुट्टयों की लिस्ट जारी कर दी है। अगर आप जनवरी में बैंक से जुडा कोई काम करने की सोच रहे हैं। तो पहले बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें। क्योंकि अगर जिस दिन छुट्टी हुई और आप बैंक पहुंच गए तो आपको बेवजह परेशानी होगी। ऐसे में आपको रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की पूरी लिस्ट जान लेनी चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में….
जनवरी 2022 में इतने दिन बंद रहेगी बैंक – आरबीआई के द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार जनवरी 2022 में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। जिसमें रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल है। आरबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये छुटि्टयां सभी राज्यों में लागू नहीं होगी।
9 से 16 जनवरी तक हैं लगातार छुट्टी – आरबीआई के द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार 9 जनवरी से शुरू होने वाली छुटि्टयां 16 जनवरी तक जारी रहेगी। जिसमें केवल 10 और 13 जनवरी को बैंक खुलेंगे।
जनवरी 2022 में बैंक हॉलिडे – आइए जानते हैं कि जनवरी 2022 में किन राज्यों में कब-कब बैंक बंद रहेंगे? लिहाजा, अगले महीने छुट्टी की लिस्ट के आधार पर आप अपने बैंक से जुड़े कामकाज निपटा लें, जिससे आप बेवजह की दिक्कत से बच सकें।
यह भी पढ़ें: नियमों की अवहेलना पर आरबीआई ने लगाया यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर 1 करोड़ का जुर्माना
तारीख | दिन | पर्व |
1 जनवरी | शनिवार | देश भर में नए साल का दिन |
2 जनवरी | रविवार | देश भर में सप्ताह का अवकाश |
3 जनवरी | सोमवार | सिक्किम में नए साल और लासूंग की छुट्टी रहेगी |
4 जनवरी | मंगलवार | सिक्किम में लासूंग पर्व की छुट्टी रहेगी |
9 जनवरी | रविवार | गुरु गोबिंद सिंह जयंती पूरे देश में, पूरे देश में वीक ऑफ |
11 जनवरी | मंगलवार | मिशनरी दिवस मिजोरम |
12 जनवरी | बुधवार | स्वामी विवेकानंद जयंती पर अवकाश रहेगा |
14 जनवरी | शुक्रवार | मकर संक्रांति कई राज्य |
15 जनवरी | शनिवार | पोंगल आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु</td> |
16 जनवरी | रविवार | देश भर में सप्ताह का अवकाश |
23 जनवरी | रविवार | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, पूरे देश में वीक ऑफ |
25 जनवरी | मंगलवार | राज्य स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेश |
26 जनवरी | बुधवार | गणतंत्र दिवस पूरे देश में |
31 जनवरी | सोमवार | असम में |