2022 का आगाज हो चुका है देशभर में लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल के बीच नए साल का स्वागत किया। 1 जनवरी को देशभर के सरकारी ऑफिस के साथ बैंक भी बंद है और 2 जनवरी को रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे। अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम है तो जान लीजिए इस महीने 1 और 2 जनवरी की छुट्टी के अलावा 14 दिन और बैंक बंद रहेंगे। इसलिए जब भी बैंक जाने का प्लान बनाए तो एक बार जरूर छुटि्टयों की लिस्ट चेक कर लें।
जनवरी 2022 में इतने दिन बंद रहेगी बैंक – आरबीआई के द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार जनवरी 2022 में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। जिसमें रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल है। आरबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये छुटि्टयां सभी राज्यों में लागू नहीं होगी।
9 से 16 जनवरी तक हैं लगातार छुट्टी – आरबीआई के द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार 9 जनवरी से शुरू होने वाली छुटि्टयां 16 जनवरी तक जारी रहेगी। जिसमें केवल 10 और 13 जनवरी को बैंक खुलेंगे।
जनवरी 2022 में बैंक हॉलिडे – आइए जानते हैं कि जनवरी 2022 में किन राज्यों में कब-कब बैंक बंद रहेंगे? लिहाजा, अगले महीने छुट्टी की लिस्ट के आधार पर आप अपने बैंक से जुड़े कामकाज निपटा लें, जिससे आप बेवजह की दिक्कत से बच सकें।
तारीख | दिन | पर्व |
1 जनवरी | शनिवार | देश भर में नए साल का दिन |
2 जनवरी | रविवार | देश भर में सप्ताह का अवकाश |
3 जनवरी | सोमवार | सिक्किम में नए साल और लासूंग की छुट्टी रहेगी |
4 जनवरी | मंगलवार | सिक्किम में लासूंग पर्व की छुट्टी रहेगी |
9 जनवरी | रविवार | गुरु गोबिंद सिंह जयंती पूरे देश में, पूरे देश में वीक ऑफ |
11 जनवरी | मंगलवार | मिशनरी दिवस मिजोरम |
12 जनवरी | बुधवार | स्वामी विवेकानंद जयंती पर अवकाश रहेगा |
14 जनवरी | शुक्रवार | मकर संक्रांति कई राज्य |
15 जनवरी | शनिवार | पोंगल आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु</td> |
16 जनवरी | रविवार | देश भर में सप्ताह का अवकाश |
18 जनवरी | मंगलवार | थाई पूसम (चेन्नई) |
23 जनवरी | रविवार | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, पूरे देश में वीक ऑफ |
25 जनवरी | मंगलवार | राज्य स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेश |
26 जनवरी | बुधवार | गणतंत्र दिवस पूरे देश में |
30 जनवरी | रविवार | पूरे देश में वीक ऑफ |
31 जनवरी | सोमवार | मी-डैम-मे-फी (असम) |