विंटर हॉलिडे सीजन से पहले एयर इंडिया यात्रियों के लिए शानदार स्कीम लेकर हाजिर हुआ है। एयर इंडिया इस सप्ताह नई लेट नाइट फ्लाइट लॉन्‍च कर रहा है, जिसमें सामान्य दिनों की तुलना में टिकटों की कीमतें कम रखी गई हैं। नई स्कीम के तहत नई फ्लाइटें बेंगलुरु-अहमदाबाद-बेंगलुरु, दिल्ली-कोयम्बटूर-दिल्ली और दिल्ली-गोवा-दिल्ली के बीच उड़ान भरेंगी। खास बात यह है कि इन रूट्स पर यात्री किराया मात्र एक हजार रुपए से शुरू किया गया है। बता दें कि एयर इंडिया की रेड आई फ्लाइट्स देर रात के बाद और सुबह के बीच के समय में उड़ान भरती हैं। बजट को ध्यान में रखकर यात्रा करने वाले लोगों के लिए इन फ्लाइट्स में ना सिर्फ किराया कम देना होगा बल्कि पीक ऑवर के वक्त होने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।

कुछ मामले में लेट नाइट यात्रा करने वाले लोगों को होटल में ज्यादा किराए देने की समस्या से भी निजात मिल सकेगी। मिंट की खबर के मुताबिक इयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 589 बेंगलुरु से रात से 12:30 बजे उड़ान भरती है जबकि सुबह 2:35 अहमदाबाद पहुंची है। वापसी में फ्लाइट सुबह 3:05 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 5:35 बेंगलुरु पंहुचेगी। इसके लिए बेसिक फेयर एक हजार रुपए से रखा गया है।

इसी तरह एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 547 दिल्ली-कोयम्बटूर रात 9:15 बजे उड़ान भरेगी जबकि रात 12:30 बजे अपने स्थान पर पहुंचेगी जबकि वापसी सुबह एक से चार बजे के बीच होगी। इस रूट पर यात्रा के लिए 2,500 रुपए बेसिक पे करना होगा। किराए में टैक्स शामिल है। दिल्ली से गोवा की फ्लाइट रात दस बजे उड़ान भरेगी और रात 12:35 बजे अपने गंतव्य पहुंचेगी। फ्लाइट सुबह 1:15 वापसी के लिए उड़ान भरेगी और सुबह 3:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस रूट पर बेसिक किराया 3,000 रुपए से तय किया गया है। बता दें कि विंटर सीज हॉलिडे पर लोगों को आकर्षित करने के लिए कम से दो एयरलाइंस नए ऑफर के साथ आई हैं।