7th Pay Commission 7th CPC Latest News, Central Government Employees: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्द ही महंगाई भत्ते (डीए) पर फिर से सौगात मिलने वाली है। हाल में सरकार ने डीए को 11 फीसदी बढ़ाया था। इसके बाद यह 17 फीसदी से 28 फीसदी हो गया। हालांकि कोरोना महामारी के चलते डीए में यह बढ़ोत्तरी डेढ़ साल बाद हुई।

महामारी के वजह से सरकार ने इसे मार्च 2020 से ही फ्रीज कर दिया था यानी कि कर्मचारियों को 17 फीसदी की दर से ही डीए भुगतान हो रहा था। कोविड-19 महामारी के कारण डीए वृद्धि लगभग 18 महीनों के लिए रुकी हुई थी।

मौजूदा बदलाव के बाद अब कर्मचारियों को 28 फीसदी डीए मिल रहा है। इस बीच मीडिया में जारी रिपोर्ट्स की मानें तो दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मियों का डीए तीन फीसदी और बढ़ सकता है।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ता 17 से बढ़कर 28%

ऐसा इसलिए क्योंकि जनवरी 2021 से मई 2021 तक के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (एआईसीपीआई) के आंकड़ों से इसके संकेत मिले हैं। दरअस बीते दिनों श्रम मंत्रालय ने इसके आंकड़े जारी किए हैं। इसमें जून 2021 का आंकड़ा 121.7 रहा है तो ऐसे में माना जा रहा है कि इतनी बढ़ोत्तरी निश्चित है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे 50 लाख से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारी और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। अगर ऐसा होता है तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों की मासिक वेतन में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोत्तरी होगी क्योंकि डीए में वृद्धि सीधे वेतन घटक को प्रभावित करती है।

केंद्र की तर्ज पर ही कुछ राज्यों ने भी अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए दरों में वृद्धि करने का फैसला किया। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान और असम शामिल हैं।