71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में हर्ष और उल्लास का माहौल है। सभी लोग देश की आजादी का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच अलग-अलग क्षेत्र के सेलेब्रिटीस भी लोगों को बधाई दे रहे हैं। वहीं क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी आजादी के जश्न की बधाई दी है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए लोगों को एक वीडियो मैसेज दिया है। इस वीडियो मैसेज उन्होंने लोगों स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, “सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। अपनी स्वतंत्रता का सम्मान करें। महिलाओं का सम्मान करें। सभी लोगों को सम्मान दें और प्यार बांटे। जय हिंद” यूवी का यह वीडियो मैसेज काफी वायरल हो रहा है। 6 घंटे में ही इसे 81 हजार से ज्यादा लाइक्स और 1800 से ज्यादा शेयर्स और 2 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं।
बता दें स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कई अन्य सिलेब्रिटीस ने भी बधाई दी हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा से लेकर मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया पर अपने मित्रों, प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। बॉलीवुड दिगज्जों ने ट्वीट कर कहा- जय हिंद! स्वतंत्रता दिवस। सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा स्वतंत्रता दिवस, मेरा दिल भारत का है। भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। जय हिंद। मधुर भंडारकर ने लिखा यह स्वतंत्रता दिवस आपके जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लाए। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। वन्दे मातरम।अजय देवगन ने लिखा आज मैं हमारी आजादी को बनाए रखने के लिए हमारे सशस्त्र बलों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। हम कभी भी उनकी कीमत नहीं चुका सकेंगे।
काजोल ने लिखा स्वतंत्रता दिवस लोकतंत्र के उदाहरण के रूप में गिनते हैं। सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। आर माधवन : सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। जय हिन्द। किरण खेर : स्वतंत्रता दिवस की बधाई। सूरज पंचोली ने लिखा योद्धाओं का जन्म नहीं हुआ, वे भारतीय सेना में बने हैं! सभी सैनिकों को सलाम! जय हिन्द। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। बाबा सहगल : भारतीयों स्वतंत्रता दिवस की बधाई।

