उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल के बीच योगी आदित्यनाथ ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जिसके बाद दोनों ही नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर की जिसमें गृह मंत्री अमित शाह हरे कुर्ते में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया में तस्वीर आते ही वायरल होने लगी। लोगों ने इस तस्वीर पर खूब मजे लिये।
इस तस्वीर पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने लिखा कि हम पर यह हरा रंग किसने डाला। क्या हमें भी कपड़ों से पहचान डाला। रागिनी नायक के इस ट्वीट पर अनुज श्रीवास्तव नाम के यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि लगता है चिढ़ा रहे हैं। वो तो दिल्ली है। अगर यूपी होता तो हरे रंग पहनने पर रासुका लग जाती।
हम पे ये किसने हरा रंग डाला
क्या हमें भी कपड़ों से पहचान डाला pic.twitter.com/NlmHxvwkcX— Dr. Ragini Nayak (@NayakRagini) June 10, 2021
मोहम्मद नदीम खान नाम के यूजर लिखते हैं कि कुछ तो खटपट है बाबू। वरना योगी जी के विशेष आगमन पर शाह साहब यूँ हरा कुर्ता ना पहनते। शुभम पांडे नाम के यूजर उनके इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए लिखते हैं कि ये क्या से क्या हो गए देखते देखते। साहब इन्हे दिल से कभी माफ़ नहीं कर पाएंगे।
ट्वीट की गई तस्वीर में जहां केंद्रीय मंत्री अमित शाह हरे कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वही योगी आदित्यनाथ ने हमेशा की तरह भगवा रंग का कपड़ा पहना हुआ था। जिसपर मजे लेते हुए एक यूजर सुनील साहू ने लिखा कि पक्का टमाटर कच्चा टमाटर — टर टर। शिखर कौशिक नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि हरे रंग से परहेज़ करने वालों ने हरा रंग धारण कर लिया, वाह रे सियासत तेरे चेहरे अनेक हैं। कुछ अन्य यूजर्स ने लिखा कि 2 लीटर स्प्राइट के साथ आधा लीटर फैंटा।
दो लीटर स्प्राइट के साथ आधा लीटर फैंटा.. pic.twitter.com/SqNb9s5ZER
— Suneet Singh Rathod (@Suneet30singh) June 11, 2021
लगता है शाह साहब बहुत नाराज़ हैं अजय सिंह बिष्ट जी से।
‘हरे रंग’ का कुर्ता तभी उनके सामने पहन के बैठे हैं pic.twitter.com/bSFjWQgTS8
— Radhika Khera (@Radhika_Khera) June 10, 2021
केंद्रीय मंत्री द्वारा ट्वीट की गई इस तस्वीर में वह मास्क लगाए नहीं दिख रहे हैं। इस पर भी एक टि्वटर यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि, ‘क्या भारत में किसी ने ऐसा होम मिनिस्टर देखा है जो प्रोटोकॉल अमल करना खुद पसंद नहीं करता। मगर दूसरों से एक्सेप्ट करता है। सम्मानित पद पर बैठे ग्रह मंत्री मास्क ना पहने सीएम से मुलाकात करते हुए।’
हालांकि अमित शाह के हरे कुर्ते पर मजे लेने वालों पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स भड़के भी। ऐसे यूजर्स ने लिखा कि आपके दिमाग में हरे रंग का मतलब एक ही है। और आप उस मानसिकता से बाहर भी नहीं आ सकते। हरा रंग हरियाली का भी होता है अब आपके दिमाग पर किसी ने चांद सितारे वाला हरा रंग डाल दिया है तो कोई क्या कर सकता है।
