केंद्र सरकार ने भारतीय सेना में भर्ती के लिए अलग नियम की घोषणा के बाद राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। विपक्षी दल की सरकार की इस योजना पर कई तरह के प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहे हैं। इसी बीच पॉलीटिकल एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव ने इस योजना पर तंज कसते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
योगेंद्र यादव ने शेयर किया यह वीडियो : पॉलीटिकल एक्टिविस्ट द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कुछ युवक कटाई के लिए खड़े हुए हैं। उन्हें सेना की भांति दो लोग सलामी देते हुए काम शुरू करने का आर्डर देते हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए योगेंद्र यादव ने लिखा कि 4 साल बाद की तस्वीर। अग्निवीर बनेंगे कटाईवीर। इस वीडियो पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं।
यूजर्स के रिएक्शन : अवतार सिंह नाम के एक यूज़र ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि रिटायरमेंट के बाद अग्निवीर। रोशन नाम के एक यूजर ने लिखा – इससे बचने के लिए सरकार कृषि कानून की तरह अग्निपथ को भी वापस ले और जल्द से जल्द पुराने वाली प्रक्रिया के अंतर्गत बहाली शुरू कर दे। रवि नाम के एक यूजर ने लिखा कि और कटाई सिर्फ गन्ने की ही नहीं होगी। मनीष मिश्रा लिखते हैं – किसान का उपहास उड़ाने वाले शोक घोषित किसान नेता खैर ये जवान के शिष्टाचार का भी उपवास कर रहे हैं।
सौरभ नाम के टि्वटर हैंडल से योगेंद्र यादव पर तंज कसते हुए लिखा गया कि यह बहुत ही घटिया मानसिकता का विलक्षण उदाहरण है। एक और किसान का शुभचिंतक दिखने की कोशिश और दूसरी तरफ किसानों का मजाक बनाना। क्या कटाई करना अपने खेतों में बुरा है क्या? श्याम सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा कि आपके द्वारा बिल्कुल ही सही आकलन किया गया है। यह स्कीम बहुत ही गहराई से बनाई गई। इसके जरिए सरकारी खर्च पर आधुनिक हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा और बाद में इन्हें लाखों प्रशिक्षित कार्यकर्ता मिल जाएंगे।
अग्नीपथ योजना क्या है? : इस योजना के तहत युवाओं को 4 साल के लिए सेना में भर्ती का मौका दिया जाएगा। इसमें साढ़े 17 साल से 30 साल के युवा लड़के और लड़कियां अप्लाई कर सकेंगे और पढ़ाई के लिए दसवीं से बारहवीं तक के छात्र इसमें अप्लाई कर सकेंगे। इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में युवाओं को 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें 30 और 40,000 की सैलरी दी जाएगी और उसमें से एक हिस्सा काटकर सेवा समाप्त होने पर दिया जाएगा।