Husband Wife Viral Video: ऐसा कहा जाता है कि पति परमेश्वर होता है। पत्नी अगर सच्चे मन से पति की सेवा करे, उसके प्रति वफादार रहे और उसकी हर जरूरत का ख्याल रखे तो उसे किसी और पूजा पाठ की जरूरत नहीं। भगवान उसके इसी भाव से प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ औरतों में यह धारणा कई वजहों से खत्म होती जा रही है।

वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

हालांकि, इसी बीच एक ऐसी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स यह कहने को मजबूर हैं कि यह महिला वाकई में अपने पति को देवता मानती है। वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था, देखते ही देखते वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें – रोटी लिए बैठा था छोटा बच्चा, तभी आया लंगूर और मासूम के हाथ से छीन लिया खाना और फिर…, Viral Video देख तेज हो जाएंगी धड़कनें

इंस्टाग्राम पर rantikashyap नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि महिला लोटा में जल लेकर पति के पैर धो रही है और फिर वो ही पानी वो पी रही है। फिर वो पति के पैर छूकर प्रणाम करती है और पति किसी देवता की तरह उसे आशीर्वाद देता है। पति उसकी बलाइयां लेते भी दिख रहा है। वीडियो को मेरी पत्नी, मेरी दुनिया कैप्शन के साथ शेयर किया गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो –

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो को देख यूजर्स हैरान हो गए हैं। उन्हें सुखद आश्चर्य हो रहा है कि आज के जमाने में ऐसा कौन करता है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स दो धड़ों में बंटे दिख रहे हैं। कुछ दंपति की तारीफ कर रहे हैं। जबकि कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।

यह भी पढ़ें – रोटी लिए बैठा था छोटा बच्चा, तभी आया लंगूर और मासूम के हाथ से छीन लिया खाना और फिर…, Viral Video देख तेज हो जाएंगी धड़कनें

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “भाई किस मंदिर में मन्नत मांगी थी।” दूसरे यूजर ने लिखा,”भाई को तो धरती पर ही स्वर्ग मिल गया। भगवान आप दोनों की जोड़ी हमेशा सलामत रखें।” तीसरे यूजर ने कहा, “पहले इंसान दिल से प्यार करता था। अब इंसान कैमरा चालू करके प्यार कर रहा है। वाह-वाह इंसान।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “कैमेरा के सामने प्यार हो रहा बाद में रूम के अंदर जाकर इसको मार लगेगी।”