Woman Saves Man From Drowning Viral Video: कहा जाता है कि जिसकी किस्मत में जीना लिखा होता है उसे किसी भी परिस्थिति में कुछ नहीं हो सकता। वो मौत के मुंह में जाने के बाद भी वापस लौट जाता है। भगवान किसी ना किसी को जरिया बनाकर उसकी रक्षा के लिए जरूर भेज देते हैं। इसी बात को सिद्ध करता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नदी में डूबने से महिला ने बचाया

इंस्टाग्राम पर pullingoo_meme नाम के यूजर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स पानी की तेज धार में बहा जा रहा है। वो मदद के लिए हाथ बढ़ा रहा है। तभी एक महिला दौड़कर आती है और नदी किनारे बने बैरिकेडिंग के इस पार से एक कपड़ा मदद के लिए नदी में फेंकती है। उस कपड़े एक छोर को शख्स पकड़ लेता है और उसी के सहारे नदी के बाहर आ जाता है।

यह भी पढ़ें – भाई साहब स्टेज पर चढ़कर खींचने लगे गाल तो चिढ़ गए दूल्हे राजा, तमतमाए उठे और फिर…, Viral Video देख दंग रह गए यूजर्स

वीडियो को एक और बात बहुत खास बनाती है वो है वीडियो में दिख रही महादेव की प्रतिमा। वीडियो में दिखाया गया है कि नदी किनारे महादेव की प्रतिमा लगी हुई है। उसी ओर से मदद के लिए महिला भी दौड़े आती है। वीडियो देखकर रौंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसा लगता है मानों डूब रहे शख्स की मदद करने भगवान खुद आए हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो –

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया वीडियो कम समय में ही खूब लोकप्रिय हो गया। वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो को 14 लाख से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में महिला की तारीफ करते दिख रहे हैं। साथ ही वे इश्वर की माया पर हैरानी जताते भी दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें – अरे बाप रे… शौचालय की टंकी में 70 से अधिक सांपों का डेरा, देखकर सहमे लोग, Viral Video

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “शख्स को बचाने महिला के रूप में खुद भगवान आए थे।” दूसरे यूजर ने लिखा, “जो लोग कहते हैं कि भगवान शिव खड़े हैं, उनके लिए बता दूं कि महिला ने दयालु और बहादुरी का काम किया। साथ ही इस संदर्भ को देखने से यह स्पष्ट है कि उसने शिव पर अपनी आस्था के कारण इस घाट पर स्नान किया। हमारा विश्वास और धर्म ही हमें दयालु और मजबूत बनने की शिक्षा देता है।”

तीसरे यूजर ने कहा, “भगवान शिव कहते हैं – केवल शक्ति (महिलाएं) ही पुरुषों को नहीं बल्कि पूरे विश्व को बचा सकती हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “इतिहास गवाह है कि कैमरामैन ने आज तक किसी की मदद नहीं की है।”