महिलाओं के साथ बाजार और भीड़ वाले स्थान पर छेड़खानी के मामले अक्सर ही देखने को मिलते हैं। छेड़खानी से परेशान महिलाएं कई बार इसकी शिकायत तक नहीं करती है क्योंकि उन्हें लगता है कि इस तरह की घटनाएं तो आए दिन होती रहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर महिला से छेड़खानी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
महिला ने की शख्स की पिटाई
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला किसी रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खा रही है। इस बीच उसके पीछे से गुजर रहे एक शख्स ने छेड़खानी कर दी। महिला ने बिना समय गवाएं शख्स को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में दिखाई दिया कि महिला ने शख्स को जमकर पीटा।
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि जब शख्स महिला से छुड़ाकर जाने की कोशिश करता है तो महिला उसे और तेजी से पकड़ लेती है। इतना ही नहीं महिला शख्स के मुंह पर मुक्कों की बरसात कर देती है। इस बीच एक दूसरी महिला ने आकर शख्स को छोड़ने की बात कही, महिला के समझाने के बावजूद भी वह शख्स की पिटाई करती रही। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने महिला की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा ही करना चाहिए क्योंकि कुछ लोगों को लगता है कि महिला कमजोर है और उसके साथ कुछ भी किया जा सकता हैं। कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि महिलाओं को ऐसा ही व्यवहार करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा- अब वह किसी भी महिला के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए, एक अन्य यूजर ने कहा कि इस वीडियो ने दिन बना दिया। क्या गजब किया है।
जानकारी के लिए बता दें कि @cctvidiots नाम के एक ट्विटर हैंडल से शेयर किये गए इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है। गौरतलब है कि इस वीडियो को अब तक 10.7 मिलियन देख चुके हैं और 76.7 हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो पर अब तक हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।