राजस्थान के भरतपुर जिले से प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। सात बच्चों की मां, 20 साल के युवक के साथ फरार हो गई है। हैरानी की बात यह है कि इन बच्चों में से एक की उम्र महज 6 महीने है। जिसके साथ पत्नी फरार हुई है वह और कोई नहीं बल्कि पति का ही दोस्त है।
भरतपुर से सामने आया अनोखा मामला
यह अनोखा मामला भरतपुर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पति ने थाने पर जाकर पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। दरअसल पीतम अपनी पत्नी सुनीता के साथ मकान किराए पर लेकर मथुरा में मजदूरी करता था। वहीं पर पीतम का दोस्त महेश भी मजदूरी करता था। इसी बीच पीतम की पत्नी और महेश के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
सात बच्चों की मां 20 साल के युवक संग फरार
पीतम ने बताया कि करीब दो महीने से उसकी पत्नी फरार है, अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पीतम अपने बच्चों के साथ थाने पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। एक तरफ जहां सुनीता सात बच्चों की मां है तो वहीं महेश की उम्र 20 साल बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि एक बच्चे की उम्र महज 6 महीने है।
पीतम अब अपनी पत्नी को वापस पाने और न्याय के लिए भटक रहा है लेकिन उसकी मदद नहीं हो पा रही है और ना ही पत्नी का कोई सुराग मिल रहा है। उसने बताया कि उसके सात बच्चे हैं, जिसमें छः बेटियां और एक बेटा है। बेटे की उम्र अभी महज छह महीने है। ऐसे में जब सुनीता उसे भी छोड़कर फरार है तो खबर सुनने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं।
पीतम ने पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को लिखित आवेदन में पत्नी को वापस दिलाने की मांग की है। पत्र के मुताबिक पत्नी की उम्र 38 साल है जबकि उसके प्रेमी की उम्र 20 साल है। बड़ी बेटी की उम्र 13 साल है, जो सबका देखभाल कर रही है। पीतम ने बताया कि महेश एक बार पहले भी सुनीता को भगा ले गया था लेकिन तब पीतम जाकर उसे वापस ले आया था लेकिन इस बार दो महीने हो गए, पत्नी का कोई सुराग नहीं मिल रहा है।