सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस काफी सक्रिय रहती है। लोगों की शिकायतें सुनने और देखने के साथ ही सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस मजाकिया अंदाज में लोगों को सतर्क भी करती है। हाल ही में एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर X पर लिखा कि मेरा सुकून खो गया है, मैं पुलिस स्टेशन जा रही हूं। इस पर मुंबई पुलिस ने फ़िल्मी स्टाइल में जवाब दिया है।

@vedhikaarya नाम की X यूजर ने लिखा, ‘पुलिस स्टेशन जा रही हूं सुकून खो गया है मेरा।’ इसके साथ ही वेधिका ने मुंबई पुलिस को टैग किया। इस पर मुंबई पुलिस ने कई फिल्मों के नाम का जिक्र कर जवाब दिया है। मुंबई पुलिस का जवाब वायरल हो रहा है।

मुंबई पुलिस ने ऐसे दिया जवाब

मुंबई पुलिस ने जवाब देते हुए लिखा, ‘हममें से कई लोग भी ‘सुकून’ की ‘तलाश’ में हैं! हम आपके ‘ऐतबार’ की सराहना करते हैं और हमें यकीन है कि आप इसे अपनी ‘रूह’ में पाएंगी. किसी भी अन्य शिकायत के लिए, आप ‘बेशक’ हमारे पास आ सकते हैं!’

Mumbai Police Filmy Style Reply
मुंबई पुलिस का ट्वीट

X यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

@suhelyahoo ने लिखा, ‘ये क्या नौटंकी है? लोग पुलिस और स्टाफ से इतने परेशान हो गए हैं कि चोरी हुए सामान की शिकायत, फ्रॉड और धोखेबाजी की भी शिकायत करने नहीं जाते हैं, मुंबई पुलिस को इस पर काम करना चाहिए।’ एक अन्य ने लिखा, ‘मुंबई पुलिस का अकाउंट क्या मजाक के लिए बनाया गया है? या इसे मजाकिया हैंडल में परिवर्तित कर दिया गया है।’

एक अन्य X यूजर ने लिखा, ‘वहीं जो बेचारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाकर आया होगा वो इनके ट्वीट को देखकर सिर खुजला रहा होगा।’ एक अन्य ने लिखा, ‘अगर ये पोस्ट किसी लड़के ने किया होता तो पुलिस उठा कर घर से ले जाती और जेल में बंद कर देती।’ प्रभात ने लिखा, ‘पूरे देश का सुकून खोज चुका है, कहां-कहां पुलिस खोजे. अपने अपने सुकून को पकड़कर और संभालकर रखिए।’

बता दें कि मुंबई पुलिस के जवाब को 126k से अधिक लोगों ने देखा है। कुछ लोग मुंबई पुलिस के पोस्ट पर मजाकिया अंदाज में जवाब दे रहे हैं तो कुछ खिंचाई कर रहे हैं।