नॉएडा में श्रीकांत त्यागी और आगरा में एक सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद अब नॉएडा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला, सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड के साथ अभद्र व्यवहार कर रही है, गालियां दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इस महिला को गिरफ्तार किए जाने की मांग होने लगी है। 

खबरों की मानें तो वायरल वीडियो नोएडा के थाना सेक्टर-126 क्षेत्र की जेपी सोसायटी का है। सिक्योरिटी गार्ड को गेट खोलने में देर हो गई तो नशे में धुत्त महिला सियोरिटी गार्ड के साथ गाली-गलौज करने लगी। महिला हाथापाई और धक्का-मुक्की भी करती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग भड़क गए।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

ऋचा अनिरुद्ध ने लिखा कि नोएडा की एक महिला का वीडियो आया है। गाली दे रही है, मैंने शुरू करते ही बंद कर दिया। न सुना जाता है, न शेयर किया जाता है। नॉएडा अब आपको नोएडा में “सभ्य भाषा अभियान” शुरू करना होगा। पैसे, बड़े घर, गाड़ियां आ गए हैं पर लोगों की तमीज कहीं खो गई है।ढूंढिए प्लीज।

दिव्या गौरव त्रिपाठी ने लिखा कि यह नोएडा की लेडी त्यागी है, एक महिला को उसकी संवेदना और मातृत्व के लिए जाना जाता है, लेकिन इसकी भाषा ने मर्यादा की हर हद को पार कर दिया है। कार्रवाई करिए। अमित शर्मा नाम के यूजर ने लिखा कि ये है महिला सशक्तिकरण? कब तक महिलाएं विक्टिम कार्ड खेलती रहेंगी? गार्ड को गेट खोलने में देर हुई तो महिला बौखला गई, इतनी भद्दी गालियां दी जो न बोली जा सकती है, न ही लिखी जा सकती है।

विवेक त्रिपाठी नाम के यूजर ने लिखा कि श्रीकांत त्यागी का महिला अवतार! वायरल वीडियो नोएडा का है। त्यागी ने महिला से अभद्रता की थी और ये मोहतरमा शराब के नशे में धुत होकर गार्ड से गाली गलौज कर रही हैं। भाषा सुनने योग्य नहीं है। नरेंद्र नाथ मिश्रा ने लिखा कि अगर श्रीकांत त्यागी का मामला Power Drunk का था तो यह मामला Class Drunk का है, जिन्हें लगता है कि क्लास के नाम पर किसी को कुछ कह दें। और हां इनके लिए बिहारी शब्द भी उसी जलालत में आता है। दोनों मामले में कोई खास फर्क नहीं। 

बता दें कि महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है लेकिन महिला को उसकी ही गाड़ी में पुलिस थाने लेकर गई। इससे लोग अब पुलिस पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोग महिला को मिले इस VVIP ट्रीटमेंट को लेकर भी पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।