राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह गुस्से से माइक फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। अशोक गहलोत एक कार्यक्रम में महिलाओं से बातचीत कर रहे थे लेकिन माइक ठीक से काम नहीं कर रहा था। इस पर अशोक गहलोत भड़क गए और माइक को फेंक दिया।

बाड़मेर पहुंचे थे सीएम अशोक गहलोत

सीएम अशोक गहलोत 2 जून को बाड़मेर के दौरे थे, जहां वह रात करीब 9:30 बजे सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद कर रहे थे। सर्किट हाउस में इस संवाद के दौरान दो बार सीएम भड़क गए। दरअसल जब सीएम बातचीत कर रहे थे तो महिलाओं के पीछे कई लोग खड़े थे। इसको लेकर सीएम ने कलेक्टर और एसपी को बुलाकर उन्हें हटाने के लिए कहा।

माइक खराब होने पर भड़के सीएम

वहीं जब सीएम महिलाओं से संवाद कर रहे थे तो माइक खराब (बंद) हो गया। इससे वह भड़क गए और माइक को कलेक्टर के सामने फेंक दिया। फिर कलेक्टर ने फेंके हुए माइक को उठाया। सोशल मीडिया पर अशोक गहलोत का यह वीडियो वायरल हो और लोगों की इस प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

एक यूजर ने लिखा कि माइक एक इलेक्ट्रिक का पार्ट्स है। खराबी कभी भी हो सकती है। इसके लिए एसपी सर को डाट क्यों? जब इंसान की मौत का पता नहीं कि कब, क्या और कैसे हो जाए तो बाकी का क्या? माइक की खराबी के कारण एसपी सर को डांटना गलत है। @Dilipkherli8848 यूजर ने लिखा कि ऐसा ही गुस्सा सबको आता है जब लोगों की सुनवाई नहीं होती है।

@devnamdev99 यूजर ने लिखा कि मुख्यमंत्री को सौम्य होना चाहिए, गुस्सैल नहीं! या अशोक गहलोत जी को राजस्थान में कांग्रेस की हार साफ दिखाई दे रही है। @SUNILDEHARIYA93 यूजर ने लिखा कि मुख्यमंत्री जी, यहां इंसान के बंद होने का कोई टाईम नही हैं, ये तो इलेक्ट्रॉनिक सामान है। कृप्या इतना भी गुस्सा अच्छा नहीं हैं, कृप्या ऐसा न करें। एक यूजर ने लिखा कि अशोक गहलोत जी भड़क रहे हैं, कहीं कोई संदेश तो नहीं दे रहे हैं।