शादी में डांस की खूब चर्चा होती है। शादी में हुए कुछ डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। इस वक्त एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग डांस करते हुए देखे जा सकते हैं। इस शादी में डांस करने वाले लोगों ने दूल्हे के साथ ऐसा डांस किया कि देख हंसी रोक पाना मुश्किल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

शादी में हुए डांस का वीडियो वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग शादी में डांस कर रहे हैं, सभी डांस में मस्त है। इसी दौरान एक युवक दूल्हे को अपने कंधे पर बैठाया हुआ दिख रहा है। दूल्हे को कंधे पर बैठाकर युवक कूद-कूदकर डांस करता है, जिससे कुछ देर के लिए दूल्हा भी डर जाता है। वीडियो में दिखाई दे रहे लगभग सभी लोग अजीब तरीके से डांस करते हुए देखे जा सकते हैं। यह वीडियो देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

दीप नाम के यूजर ने लिखा कि दूल्हे को तीतर बना रखा है। भोलू नाम के यूजर ने लिखा कि दिखने में तो यह राजस्थान के लोग लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये होते हैं गांवों के देसी छोरे। श्रुति नाम की यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि दूल्हा तो गया आज। संजू नाम के यूजर ने लिखा कि दूल्हे राजा को घुमाने के लिये विदेश से मशीन मंगवाई गई है।

एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करके दूल्हा मस्त हो गया है और इस तरह डांस कर रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि दूल्हा सोच रहा था कि मेरी शादी है और मैं ही डांस ना करूं, ऐसा हो सकता है क्या? एक महिला यूजर ने लिखा कि हे राम, ये किस तरह का डांस है, ये तो दूल्हा कर रहा है। मैं होती तो इसे एक पैर पर खड़ा करके कई घंटों तक रखती।

बता दें कि वीडियो को sunil.in1 यूजर ने इनस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को 152k लोगों ने लाइक किया है। बड़ी संख्या में लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।