रेलवे टिकट खिड़की पर एक यात्री और महिला कर्मचारी के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखा कि टिकट खिड़की पर टिकट लेने के लिए यात्रियों की लाइन लगी थी, लेकिन महिला कर्मचारी पैसों का हिसाब लगाने में जुटी थी। कुछ यात्रियों ने इसके खिलाफ अवाज उठाई तो महिला कर्मचारी भड़क उठी। महिला ने सवाल खड़े करने वाले यात्रियों की टिकट देने से ही इंकार कर दिया और कुछ देर के लिए तो काउंटर ही बंद कर दिया।
वीडियो में दिखा कि यात्रियों ने पैसे गिन रही महिला कर्मचारी से कहा, “पैसे गिनने का काम ड्यूटी खत्म होने पर कर सकते हैं ना। अभी हमारा ट्रेन छूट रहा है इसलिए टिकट दे दीजिए।” इसपर महिला कर्मचारी ने कहा कि उसे उसका काम ना सिखाया जाए। इस पर अन्य यात्री भी कर्मचारी के खिलाफ बोलने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला कर्मचारी ने सामने खड़े युवक को टिकट देने से ही मना कर दिया और काउंटर बंद कर दिया। वीडियो को फेसबुक पर “अगले 20 साल तक मोदी” नाम के पेज ने बुधवार (10 मई) को शेयर किया है। वीडियो को 24 घंंटे से भी कम समय में 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अलावा 14 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर भी किया है। यहां देखें वीडियो-

